Hot News

टीआरई-4 में इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई में जारी होगा नोटिफिकेशन

Bihar TRE-4: बिहार में जुलाई से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरइ-4) की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके तहत 20 हजार शिक्षकों की बहाली की जायेगी. शिक्षा विभाग ने इसके लिए अंतिम स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि टीआरइ-4 का नोटिफिकेशन जुलाई में हर हाल में जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक निर्देश विभाग को दिये जा चुके हैं और तैयारी अंतिम चरण में है.

मंत्री ने इस बार भर्ती होने वाले शिक्षकों की सटीक संख्या बताने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने कहा कि पर्याप्त और उचित संख्या में बहाली की जायेगी. माना जा रहा है कि जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी और इसी वर्ष परीक्षा कराने की दिशा में काम होगा. शिक्षा विभाग पहले ही स्कूलों से विषयवार रिक्तियों और शिक्षकों की आवश्यकता की रिपोर्ट मंगा चुका है.

पहले 46 हजार पदों पर थी तैयारी अब यह 20 हजार हो जायेगी

शुरुआती स्तर पर टीआरइ-4 के माध्यम से करीब 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी चल रही थी. लेकिन बाद में प्रशासन ने फेज वाइज नियुक्ति की नीति पर काम शुरू किया. इसके तहत अब हर साल 20 हजार लेकिन नियमित बहाली की योजना बनायी गयी है. अधिकारियों का कहना है कि इससे स्कूलों में विषयवार और जरूरत आधारित पदों का बेहतर आकलन हो सकेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पांच साल में एक लाख शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य

बिहार प्रशासन ने अब शिक्षक बहाली को एक नियमित प्रक्रिया बनाने की रणनीति तैयार की है. प्रशासन का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करनी है. विभाग का मानना है कि एक साथ बड़ी संख्या में बहाली करने के बजाय हर साल नियमित नियुक्ति से व्यवस्था अधिक संतुलित रहेगी. नये अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा और पुराने अभ्यर्थियों को भी कई बार मौका मिल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: दरभंगा से बक्सर तक बिछेगा सड़कों का जाल, जमीन अधिग्रहण के नियमों में हुआ बदलाव, नई मुआवजा नीति लागू

The post टीआरई-4 में इतने हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई में जारी होगा नोटिफिकेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top