Hot News

कर्नाटक: डीके शिवकुमार समेत नए मंत्रियों पर लग सकती है मुहर! शनिवार को होगी CLP की बैठक

Karnataka CLP Meeting: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज है. डीके शिवकुमार के बारे में यह कहा जा रहा है कि वे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे. इसी बीच कर्नाटक विधान परिषद के मुख्य सचेतक और कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने अहम बयान देकर नेतृत्वक हलचल और तेज कर दी है. उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस नेतृत्व शनिवार (30 मई) को होने वाली कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में बड़े फैसले ले सकती है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, नेतृत्व बदलाव और नए चेहरों को मौका देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

50 फीसदी नए चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सलीम अहमद ने कहा कि पार्टी 50 प्रतिशत नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से मंत्री रहे अनुभवी नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. कांग्रेस कामराज योजना मॉडल के तहत संगठन को मजबूत करने और 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी करने की रणनीति बना रही है.

उपमुख्यमंत्रियों की संख्या पर भी होगा निर्णय

सलीम अहमद ने बताया कि CLP बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि राज्य में उपमुख्यमंत्री होंगे या नहीं, और यदि होंगे तो उनकी संख्या कितनी होगी. यह फैसला भी पार्टी हाईकमान की सहमति से लिया जाएगा. बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सूरजेवाला मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद और नई प्रशासन के गठन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं इसी बैठक में की जा सकती हैं. इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय होगी.

हाईकमान और मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला

सलीम अहमद ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे और मंत्रियों की नियुक्ति, विभागों का बंटवारा के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई फैसले कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कितने मौजूदा मंत्रियों को बरकरार रखा जाएगा और कितने नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इसका अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री करेंगे.

सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से की मुलाकात

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सिद्धारमैया ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में मिले अवसरों के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आगे की रणनीति पर चर्चा की.

राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा

कर्नाटक सियासी माहौल उस समय गरमा गया जब कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. सिद्धारमैया ने गुरुवार को कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था.

डीके शिवकुमार ने भी की हाईकमान से मुलाकात

कांग्रेस ने राज्य में नए सिरे से प्रशासन गठन की तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. बैठक में राज्य में नई प्रशासन के गठन और मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चर्चा हुई.

The post कर्नाटक: डीके शिवकुमार समेत नए मंत्रियों पर लग सकती है मुहर! शनिवार को होगी CLP की बैठक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top