Vaibhav Suryavanshi crying: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 214 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, गुजरात ने इस बड़े लक्ष्य को 18.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राहुल तेवतिया के विनिंग चौके के साथ ही राजस्थान का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया. इस नॉकआउट हार के बाद शानदार बल्लेबाजी करने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके और भावुक हो गए.
Vaibhav Sooryavanshi was crying after the match , he gave his everything but still couldn’t get his team over the line , after all he’s just a teenage kid and the team was relying on him. take a bow Vaibhav you did great 🥹❤️ pic.twitter.com/7pWXl5YKl3
— Green (@thecamgreen) May 30, 2026
हार के बाद आपा खो बैठे वैभव सूर्यवंशी
दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी आक्रोशित नजर आए. मैच खत्म होने के बाद सीनियर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मैदान पर वैभव को शांत कराते और लंबी बातचीत करते दिखे. इस भावुक पल के बीच वैभव सूर्यवंशी बिना गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों से हाथ मिलाए सीधे डग आउट लौट गए. डग आउट में वैभव ने कैप से अपना चेहरा छिपाने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान उनकी रोती हुई आंखें कैमरे में कैद हो गईं.
776 रन भी टीम की काम नहीं आ सकी
वैभव के लिए यह आईपीएल सीजन बेहद शानदार रहा. उन्होंने 16 मैचों में रिकॉर्डतोड़ 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. हालांकि, उनका यह व्यक्तिगत प्रदर्शन भी टीम के काम न आ सका और वे अपनी टीम को इस सीजन का खिताब जिताने से चूक गए.
4 बार टूटा वैभव का दिल
युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के लिए पिछला हफ्ता किसी बुरे सपने जैसा रहा, जहाँ चार मैचों में उनका दिल चार बार टूटा. वे इस सीजन में तीन बड़े शतक लगाने से चूक गए. वैभव लखनऊ के खिलाफ 93, हैदराबाद के खिलाफ 97 और गुजरात के खिलाफ 96 रन पर आउट हुए. इस व्यक्तिगत निराशा के बीच टीम को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. गुजरात के खिलाफ इस मैच को हारते ही उनकी टीम आईपीएल से ऑफिशियल तौर पर बाहर हो गई.
वैभव ने इस सीजन में बनाए कई शानदार रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा है. उन्होंने इस सीजन में रिकॉर्डतोड़ 72 छक्के लगाए. सबसे कम उम्र में 700 से ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर वे आईपीएल में सबसे तेज़ (सिर्फ 440 गेंदों में) 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. 700 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 237+ का उनका स्ट्राइक रेट इतिहास में सबसे सर्वश्रेष्ठ है.”
तीसरी बार फाइनल में बनाई जगह
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. टीम का फाइनल का रिकॉर्ड शानदार रहा है. साल 2022 में अपने पहले ही सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद साल 2023 में भी टीम फाइनल तक पहुंची, जहां सीएसके के हाथों उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था.
यह भी पढ़े- स्त्री टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिला मौका
The post हार के बाद डगआउट के कोने में सिमटे वैभव सूर्यवंशी, भावुक कर देगी ये तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

