Vaibhav Suryavanshi join health department: IPL 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं. राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर 2 में थमने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा. IPL में वैभव के दमदार प्रदर्शन और उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए झारखंड प्रशासन ने यह फैसला लिया है, ताकि राज्य में स्वास्थ्य योजनाओं और जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाया जा सके.
हेल्थ मिनिस्टर ने किया X पर बड़ा ऐलान
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब एक नई भूमिका में नज़र आएंगे. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा — युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर।
क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे… pic.twitter.com/RebQl2bnbj— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 30, 2026
अब स्वास्थ्य विभाग की संभालेंगे कमान संभालेंगे वैभव
वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, कमाल की प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा. वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मुकाबला हार गई हो पर तुम करोड़ों हिंदुस्तानीयों का दिल जीत चुके हो. कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों को जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने धुना है, वो काबिलेतारीफ है.” उन्होंने आगे लिखा कि वैभव ने न सिर्फ अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है. वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट इतिहास का एक नया पन्ना लिख रहे हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, कमाल की प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा. साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा.
क्या है झारखंड प्रशासन का मास्टर प्लान
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 तक पहुँचाने में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बहुत बड़ा हाथ रहा है. इस दमदार प्रदर्शन की वजह से वे लगातार चर्चा में हैं. झारखंड प्रशासन उनकी इसी जबरदस्त लोकप्रियता और पॉजिटिव अप्रोच को भुनाना चाहती है. स्वास्थ्य विभाग वैभव के साथ मिलकर युवाओं के बीच फिटनेस, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश फैलाएगा. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उम्मीद जताई कि 15 साल का यह खिलाड़ी आने वाले समय में हिंदुस्तानीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और देश को उन पर लंबे समय तक नाज होगा.
इंडिया ‘A’ टीम में चयन
आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए यह समय बेहद खास चल रहा है. राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालिफायर 2 में भले ही थम गया हो, लेकिन वैभव के शानदार प्रदर्शन ने उनके लिए सफलता के नए दरवाजे खोल दिए हैं. एक तरफ जहां उन्हें टीम इंडिया (सीनियर टीम) में शामिल करने की मांग तेज हो गई है. वहीं दूसरी तरफ उनका चयन श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ‘A’ टीम में हो गया है. इसके साथ ही झारखंड प्रशासन ने उन्हें अपने स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का बड़ा एलान किया है. वहीं, इस सीजन में वैभव ने 16 मैचों में सर्वाधिक 776 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़े- RR का सफर खत्म, साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुआ IPL का अजीब रिकॉर्ड
The post IPL से बाहर होते ही चमकी वैभव की किस्मत, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

