Hot News

बनगांव-सियालदह रूट पर लोकल ट्रेन में आग से यात्रियों में हड़कंप, ट्रेन सेवा बाधित

खास बातें

कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

Train Fire News: पश्चिम बंगाल के बनगांव-सियालदह रूट पर एक लोकल ट्रेन में शनिवार को आग लग गयी. ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना उत्तर 24 परगना जिले के संहति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के घुसते ही हुई.

प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ट्रेन के डिब्बे में दिखा धुआं

यात्रियों ने बताया कि लोकल ट्रेन के तीसरे डिब्बे से अचानक धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही संहति स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लोगों ने देखा कि एक कोच से धुआं उठ रहा है. देखते ही देखते आग की लपटें भी उठने लगीं.

Train Fire: ओवरहेड वायर की सप्लाई बंद की गयी

इसके बाद तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया. कुछ देर के लिए ओवरहेड वायर की सप्लाई भी बंद कर दी गयी, ताकि कोई दुर्घटना न हो. तुरंत रेलवे के संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाया.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सियालदह मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रेन में आग लगी. लेकिन रेलवे अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहेंगे. इस घटना से कुछ देर के लिए सियालदह मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई.

इसे भी पढ़ें

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत! जून में 77 ट्रेनें कैंसिल, दुरंतो और ज्ञानेश्वरी जैसे VIP ट्रेनों के रूट बदले, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, मथुरापुर में मेगा ब्लॉक से हावड़ा-पटना मेन लाइन प्रभावित, वंदे हिंदुस्तान समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

हावड़ा से हुगली तक चली थी पहली ट्रेन, खामोश शुरुआत से स्वर्णिम अध्याय तक का ऐसा रहा पूर्वी हिंदुस्तान में रेलवे का सफर

रेल यात्रियों के लिए खुशसमाचारी! हावड़ा-पटना वंदे हिंदुस्तान को मिला नया स्टॉपेज, जानें अब कहां-कहां रुकेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

The post बनगांव-सियालदह रूट पर लोकल ट्रेन में आग से यात्रियों में हड़कंप, ट्रेन सेवा बाधित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top