नया विचार समस्तीपुर– खानपुर प्रखंड के दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर आवास सहायक और बिचौलिया के द्वारा 2,000 से 3,000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान, गुस्साए ग्रामीणों ने आवास सहायक और बिचौलिया को बंधक बना लिया।ग्रामीणों ने इन दोनों को पकड़कर वीडियो बनाकर शिकायत की, जो बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा को सौंपी गई। बीडीओ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित स्थान पर जाकर लाभार्थियों से बातचीत की और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आवास सहायक और बिचौलिया नुनु झा के माध्यम से 2,000 से 3,000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इस वसूली की शिकार कई लोग हैं, जिनमें रामदाना देवी, कंचन कुमारी, संतोलिया देवी, विभा देवी, सुधीर राम, अजीत राम, और रूबी देवी शामिल हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने ने कहा की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
पीड़ितों ने बीडीओ से उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आवास सहायक और बिचौलिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग को सूचित किया गया है, और जांच जारी है।