Hot News

Air India का फैसला, अब उड़ान से पहले सभी पायलटों का होगा ड्रग टेस्ट

एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार( 13 अगस्त) को अहम फैसला लेते हुए अपने सभी पायलटों की ड्रग और प्रतिबंधित पदार्थों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह कदम पायलट का मारिजुआना (गांजा) टेस्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि 11 अगस्त 2026 को सामने आई थी बाद उठाया गया है. इसके बाद एयर इंडिया की ओर से यह कदम उठाया गया.

4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली जा रही AI2379 फ्लाइट क्रूज के दौरान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गई थी. इस घटना में चार क्रू सदस्यों समेत 24 लोग घायल हुए थे.एयर इंडिया ने शुरुआती बयान में इसके पीछे टर्बुलेंस (हवा या पानी की वह अशांत और अनियमित गति है जो दबाव और वेग (स्पीड) में अचानक बदलाव के कारण पैदा होती है) को वजह बताया था.

कन्फर्मेटरी टेस्ट में मारिजुआना पॉजिटिव

घटना के बाद फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) का ड्रग टेस्ट कराया गया. कन्फर्मेटरी टेस्ट में कैप्टन के शरीर में मारिजुआना की मौजूदगी की पुष्टि हुई. इसके बाद एयरलाइन ने पायलटों की सुरक्षा जांच को और सख्त करने का फैसला किया.

DGCA के नियमों से भी आगे जाएगी एयरलाइन

एयर इंडिया ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि वह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मौजूदा नियमों का पूरी तरह पालन करती है, लेकिन अब सुरक्षा के लिए उससे भी आगे जाने की जरूरत महसूस हुई है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों का भरोसा उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

13 अगस्त से शुरू हुई अनिवार्य जांच

एयर इंडिया ने कहा कि 13 अगस्त 2026 से सभी ग्रुप पायलटों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है. इसमें ऐसे पदार्थों या दवाओं की जांच होगी, जिनकी मौजूदा नियमों के तहत अनुमति नहीं है. यह टेस्ट अनिवार्य होगा.

अलग-अलग जगहों पर होगी स्क्रीनिंग

पायलटों की जांच गुरुग्राम एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान, उड़ान के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर या एयर इंडिया ऑफिस में, अथवा संबंधित बेस पर तय स्थानों पर की जाएगी. एयरलाइन ने कहा कि इसका उद्देश्य सुरक्षा और पेशेवर मानकों को और मजबूत करना है.

यात्रियों का भरोसा सबसे अहम

एयर इंडिया ने कहा कि उसके पायलटों की प्रोफेशनल क्षमता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने दशकों से लाखों यात्रियों का भरोसा कायम किया है. एयरलाइन अब हर संभव कदम उठाकर इस भरोसे को बनाए रखना चाहती है. कंपनी ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: 1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा हिंदुस्तान; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस में

The post Air India का फैसला, अब उड़ान से पहले सभी पायलटों का होगा ड्रग टेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top