Hot News

मार्केट में धूम मचा रहा SBI का छोटू SIP! सिर्फ 250 रुपये से पाएं 7 लाख रुपये, जानें कैसे?

SBI Chotu SIP: अगर आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसा जमा करके लखपति बनना चाहते हैं और आपके पास पैसों का अभाव है, तो कोई बात नहीं है. देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस SBI Mutual Fund ने JanNivesh SIP लॉन्च किया है. एसबीआई म्यूचुअल फंड की जननिवेश एसआईपी खासतौर पर छोटे निवेशकों, मजदूरों, छात्रों और पहली बार निवेश करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है. इस स्कीम में 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है, जिससे नियमित बचत के जरिए लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाया जा सकता है.

एसबीआई के इस एसआईपी के तहत किए गए निवेश को SBI Balanced Advantage Fund में डाला जाएगा, जो मार्केट की परिस्थितियों के आधार पर स्मार्ट एसेट एलोकेशन करता है. यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश कर रहे हैं और लॉन्ग-टर्म में अच्छा रिटर्न चाहते हैं. आइए, एसबीआई के जननिवेश एसआईपी योजना के बारे में जानते हैं.

250 रुपये के SIP से ऐसे बनेंगे 7 लाख

अगर आप 250 रुपये हर महीने की SIP करते हैं और इसे 12% औसत वार्षिक रिटर्न के साथ निवेश जारी रखते हैं, तो आपके निवेश में बढ़ोतरी होगी.

10 साल में मिलने वाला रिटर्न

  • कुल जमा: 30,000 रुपये
  • संभावित रिटर्न: 26,009 रुपये
  • कुल फंड: 56,009 रुपये

20 साल में मिलने वाला रिटर्न

  • कुल जमा: 60,000 रुपये
  • संभावित रिटर्न: 1.69 लाख रुपये
  • कुल फंड: 2.29 लाख रुपये

30 साल में मिलने वाला रिटर्न

  • कुल जमा: 90,000 रुपये
  • संभावित रिटर्न: 6.80 लाख रुपये
  • कुल फंड: 7.70 लाख रुपये

SBI JanNivesh SIP में ऐसे करें निवेश

एसबीआई जननिवेश एसआईपी में निवेश करना बेहद आसान है. आप इसे SBI YONO ऐप, पेटीएम, जीरोधा, ग्रो और अन्य डिजिटल फिनटेक प्लेटफॉर्म से शुरू कर सकते हैं.

SBI SIP छोटे निवेशकों के लिए फायदेमंद

  • छोटी बचत, बड़ा फायदा: सिर्फ 250 रुपये से शुरुआत
  • स्मार्ट इन्वेस्टमेंट प्लान: स्टॉक्स और डेट के बीच बैलेंस
  • बाजार जोखिम को कम करने की रणनीति
  • लंबी अवधि में शानदार रिटर्न का अवसर

Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

SBI छोटू SIP आपके भविष्य सुरक्षित

अगर आप एक छोटे निवेशक, छात्र, मजदूर या पहली बार निवेश करने वाले हैं, तो यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. छोटी रकम से SIP शुरू करके आप अपने भविष्य के लिए बड़ा फंड बना सकते हैं और आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकते हैं.

Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे

The post मार्केट में धूम मचा रहा SBI का छोटू SIP! सिर्फ 250 रुपये से पाएं 7 लाख रुपये, जानें कैसे? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top