Hot News

दिनभर शरीर को मिलती रहेगी एनर्जी, घर की सिंपल चीजों से बनाएं दलिया वेज उपमा की क्विक रेसिपी

Dalia Veg Upma Recipe: अगर आप हर सुबह इस दुविधा में रहती हैं कि आज अपने बच्चों और परिवार के लिए नाश्ते में क्या बनाएं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ उतनी ही हेल्दी भी हो, तो दलिया वेज उपमा आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और बाकी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद कर सकते हैं. जब आप इसे सुबह नाश्ते में खाते हैं तो आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहती है. इस डिश की एक खास बात यह भी है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह काफी आसानी से घर पर मौजूद सिंपल चीजों से ही बनकर तैयार हो जाता है. तो चलिए अब जानते हैं दलिया वेज उपमा बनाने की आसान रेसिपी.

दलिया वेज उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप दलिया अच्छे से भुना हुआ
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटी गाजर बारीक कटी हुई
  • एक चौथाई कप हरी मटर
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 6 से 8 करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • 2 से 2.5 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, ऑप्शनल

दलिया वेज उपमा बनाने की आसान रेसिपी

  • दलिया वेज उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दालिया को 2 से 3 मिनट तक हल्का गोल्डन होने तक भून लें. अगर आप पहले से भुना हुआ दलिया इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस स्टेप को छोड़ सकते हैं.
  • अब उसी कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और फिर इसमें राई डालें और चटकने दें. इसके बाद इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.
  • अब इसमें प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं और फिर गाजर, मटर और टमाटर डालें और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने दें.
  • इसके बाद सब्जियों में हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  • अब इसमें भुना हुआ दलिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इसके बाद इसमें 2 से 2.5 कप पानी डालें और उबाल आने दें.
  • अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं, जब तक दलिया पूरी तरह सॉफ्ट न हो जाए.
  • लास्ट में गैस बंद करके ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक

The post दिनभर शरीर को मिलती रहेगी एनर्जी, घर की सिंपल चीजों से बनाएं दलिया वेज उपमा की क्विक रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top