Guru Randhawa: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार सुबह हुई फायरिंग की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवक 24 HS Fitness Gym के बाहर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, जबकि ANI के ट्वीट में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
Delhi Police-” Today, early morning, a PCR call was received at PS Paschim Vihar East regarding a firing incident at “24 Hs fitness” Gym, Pushkar Enclave, Paschim Vihar. On initial verification, it has been confirmed that a few rounds were fired at the Gym glass by two unknown… pic.twitter.com/kRKdrtm33g
— ANI (@ANI) June 11, 2026
Delhi | A call regarding firing at a gym in Delhi’s Paschim Vihar area was received today, Delhi police said
Police teams rushed to the spot after receiving the information and initiated an investigation into the incident. According to Delhi Police, efforts are underway to…
— ANI (@ANI) June 11, 2026
Guru Randhawa से जुड़ी बताई जा रही है जिम
फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें दावा किया गया कि जिस जिम के बाहर गोलीबारी हुई, उसका संबंध पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा से है. हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
वायरल पोस्ट में क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पोस्ट में कहा गया कि जिम को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह कथित तौर पर सलमान खान के करीब माना जाता है. पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया. साथ ही कई धमकी भरे संदेश लिखे गए, जिनमें दुश्मनों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.
पोस्ट में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को भी धमकी देने जैसी बातें लिखी गई हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि पोस्ट किसने लिखा और इसके पीछे की सच्चाई क्या है. फिलहाल वायरल पोस्ट की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
The post दिल्ली में Guru Randhawa के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

