Hot News

जमशेदपुर: NEET-UG की पूरी परीक्षा प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी, एक दिन पहले सील होंगे केंद्र 

जमशेदपुर से कुमार आनंद की रिपोर्ट 

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इनविजिलेटर (वीक्षक) के रूप में केवल प्रशासनी कर्मियों की ही ड्यूटी लगायी जाएगी. 

डीसी ने दिए निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, शहर में सुगम यातायात और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. प्रमुख चौक-चौराहों और केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी (फ्रिस्किंग) ली जाएगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कर सील कर दिया जाएगा. साथ ही, केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. 

शहर के कुल छह शिक्षण संस्थानों में बनाए गए हैं आठ परीक्षा केंद्र 

बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा 

1.लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज, करनडीह

2.जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज

3.जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी

4.द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस

5.राजकीय आदिवासी हाई स्कूल, सीतारामडेरा

6.एलबीएसएम कॉलेज, गोलमुरी 

बैठक में ये लोग रहे मौजूद 

बैठक में सिटी एसपी ललित मीणा, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एएसपी ऋषभ त्रिवेद्वी, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राहुलजी आनंदजी सहित कॉलेजों के प्रबंधन और प्रतिनिधि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, अब ऑनलाइन भू-अभिलेखों के सत्यापन पर डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे अंचल अधिकारी

यह भी पढ़ें: पोते की हत्या के आरोप में सौतेली दादी को आजीवन कारावास, 14 महीने पहले हुई थी वारदात

The post जमशेदपुर: NEET-UG की पूरी परीक्षा प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी, एक दिन पहले सील होंगे केंद्र  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top