Jab We Met: सालों पहले आई फिल्म ‘जब वी मेट’ आज भी सबकी पसंदीदा फिल्म है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में पहले शाहिद कपूर नहीं, बल्कि बॉबी देओल हीरो होने वाले थे. अब इस बात पर फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खुलकर बात की है. इम्तियाज ने बताया है कि उन्हें बॉबी देओल को हटाकर शाहिद कपूर को फिल्म में क्यों लेना पड़ा था और इस बात को लेकर बॉबी देओल आज भी उनसे क्या शिकायत करते हैं.
‘जब वी मेट’ से बॉबी देओल का पत्ता कैसे कटा?
Times Now को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर इम्तियाज अली ने उस समय के बारे में बताते हुए कहा, “उस दौर में मैं एक ऐसा डायरेक्टर था जिसकी पहली फिल्म रिलीज तो हुई थी, लेकिन उसने कुछ खास कमाल नहीं किया था.” यानी इम्तियाज को इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी थी. उन्होंने बताया कि हालांकि वह और बॉबी एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार थे, लेकिन तब हालात ऐसे बने कि फिल्म की स्टार कास्ट बदलनी पड़ी.
बॉबी देओल ने पहले इस बारे में बताया था कि उन्होंने ही करीना कपूर और इम्तियाज अली को इस प्रोजेक्ट के लिए साथ मिलाया था. लेकिन बाद में करीना कपूर के आने और प्रोड्यूसर्स के फैसलों के चलते शाहिद कपूर को फिल्म में एंट्री मिल गई और बॉबी देओल फिल्म से बाहर हो गए.
बॉबी देओल की शिकायत: “यार तुमने ऐसा किया मेरे साथ”
इम्तियाज अली ने हंसते हुए बताया कि फिल्म छूटने का दर्द बॉबी के दिल में आज भी है. उन्होंने कहा, “जब भी हमारी बात होती है, बॉबी मुझसे मजाकिया अंदाज में आज भी कहते हैं, ‘यार तुमने ऐसा किया मेरे साथ’.” इम्तियाज ने मुस्कुराते हुए माना कि दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनके बीच यह प्यार भरा ‘गिला-शिकवा’ हमेशा चलता रहता है.
बॉबी देओल का टूटा था दिल
इस रिप्लेसमेंट पर बॉबी देओल ने भी पहले अपना दुख जाहिर किया था. बॉबी ने कहा था, “उस समय मेरा दिल सच में टूट गया था, क्योंकि मेरे करियर का वो दौर ऐसा था जब मुझे ‘जब वी मेट’ जैसी एक बेहतरीन फिल्म की सबसे ज्यादा जरूरत थी.” हालांकि, बॉबी ने यह भी साफ किया था कि अब वह पुरानी बातें भूल चुके हैं और इम्तियाज अली के साथ उनकी दोस्ती आज भी उतनी ही पक्की है.
यह भी पढ़ें: Mismatched Season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें
The post Jab We Met: बॉबी देओल को हटाकर शाहिद कपूर को क्यों लिया था? सालों बाद डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खोला राज appeared first on Naya Vichar.

