Hot News

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ रिलीज हो गई है. देशभक्ति, साहस और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि फिल्म के कलेक्शन को वैसा रिस्पांस नहीं मिला. आइए आपको डे 1 की कमाई बताते हैं.

26/11 मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी

‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ का निर्देशन और लेखन मनोज टपाड़िया ने किया है. फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आई है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने बहुत कम कमाई की. हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

जानें क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटित घटनाओं से प्रेरित है. उस भयावह रात में डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सुरक्षा की थी. फिल्म विशेष रूप से नर्स अंजलि कुलथे और उनके साथियों की बहादुरी को सामने लाती है, जिन्होंने कई गर्भवती स्त्रीओं और अन्य मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

‘इमरजेंसी’ से पीछे रह सकती है फिल्म

कंगना रनौत की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ से भी ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ की तुलना की जा रही है. ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ऐसे में ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ की ओपनिंग 1 करोड़ रुपये है. ऐसे में इसने कंगना की पिछली रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म पर फिदा हुए अनुभव सिन्हा, कहा- यह सिनेमा की सोच बदलने वाली कहानी है

The post Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top