Hot News

इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम, करवाना पड़ा MRI और CT स्कैन, बोले- मेरा गला भी…

Sonu Nigam Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम के फैंस के लिए बुरी समाचार है. सिंगर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया, जिसमें बताया कि वे नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पिछले हफ्ते काफी मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा. सोनू ने यह भी कहा कि कई MRI और CT स्कैन भी हो चुके हैं. फिलहाल दवाइयां ले रहे हैं.

इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया. सिंगर ने अपने कंधे पर लगा एक पैच दिखाते हुए कहा, “मेरी नसें दब गई हैं. पिछले एक हफ्ते से मेरे MRI और CT स्कैन हो रहे हैं. मैं बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं.” सिंगर ने बताया कि इस हालत की वजह से उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख में रहना पड़ रहा है और रेगुलर फिजियोथेरेपी सेशन भी हो रही है.

काफी पेन में हैं सोनू निगम

इलाज के बारे में बताते हुए सोनू निगम ने कहा कि फिजियोथेरेपी का एक्सपीरियंस काफी मुश्किल रहा. उन्होंने कहा, “फिजियोथेरेपी बहुत दर्दनाक था. मैं अभी पेनकिलर ले रहा हूं. इसकी वजह से मेरा गला भी थोड़ा भारी हो गया है.” सिंगर ने आगे बताया कि इलाज के दौरान दी गई मसल-रिलैक्सेंट दवाओं का असर उनके गले पर भी पड़ा है. हालांकि तकलीफ के बावजूद, सिंगर ने मुंबई में तय परफॉर्मेंस करने का फैसला किया.

सोनू निगम के बारे में

सोनू को फर्स्ट ब्रेक 19 साल की उम्र में गुलशन कुमार जी से मिला, जिसके बाद उन्होंने 1995 में ‘सा रे गा मा’ किया. हिंदी फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर पर डेब्यू ‘ओ आसमान वाले जमीन पर उतर के देख’ गाने से किया. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 5000 से ज्यादा गाने गाए हैं. ‘कल हो ना हो’ (2003) के टाइटल ट्रैक के लिए उन्हें एक नेशनल अवॉर्ड भी जीता है. इतने सालों में, सोनू ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं, जिसमें ‘ये दिल दीवाना’ (परदेस, 1997), ‘सूरज हुआ मद्धम’ (कभी खुशी कभी गम, 2001), ‘कल हो ना हो’ (2003) शामिल है.

यह भी पढ़ें- Bandar Lifetime Box Office: फ्लॉप हुई बॉबी देओल की बंदर, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

The post इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए सोनू निगम, करवाना पड़ा MRI और CT स्कैन, बोले- मेरा गला भी… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top