Sanjay Raut : उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में एक बार फिर फूट पड़ने की आशंका के बीच पार्टी के नेता संजय राउत ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस किया. बुधवार को आयोजित इस प्रेस काॅफ्रेंस में संजय राउत ने बागी सांसदों को चुनौती दी कि अगर वे पाला बदलना चाहते हैं तो इस्तीफा दे दें. उन्होंने कहा कि इन सांसदों को जीत शिव सेना के चिह्न पर मिली है ना कि मोदी के चेहरे पर. अगर वे धोखा करना चाहते हैं, तो पहले इस्तीफा दे दें. मीडिया को संबोधित करते हुए संजय राउत इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने गाली-गलौज की भाषा पर उतर आए.
सांसदों को 15 करोड़ एडवांस में दिया गया
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि कहा कि मुझे जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये एडवांस में दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ्लाइट में सवार हुए. उन्होंने यह भी दावा किया कि सांसदों को 50-50 करोड़ देने का वादा किया गया है. हमने कल पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग के लिए व्हिप जारी किया है. सभी नौ सांसदों को कल सुबह 11 बजे पार्टी की मीटिंग में शामिल होने को कहा है. जो लोग पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुने गए हैं, उन्हें पार्टी के साथ गद्दारी करने का कोई अधिकार नहीं है.
#WATCH दिल्ली: शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने कहा, “अगर कोई जाना चाहता है, तो वो इस्तीफा देकर जा सकता है। अगर हमारे सांसदों के बारे में ऐसी समाचारें आती हैं, तो उन्हें उनका खंडन करना चाहिए। इस बार महाराष्ट्र के लोग चुप नहीं रहेंगे।” pic.twitter.com/O1q4fTpQSz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
हम चुप नहीं बैठेंगे : संजय राउत
संजय राउत ने पीसी में कहा कि अगर 2022 की तरह पार्टी में फिर फूट डालने की कोशिश की गई तो महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना (उबाठा) के सांसद चुप नहीं बैठेंगे. इस मौके पर संजय राउत के साथ उनकी पार्टी के नौ लोकसभा सदस्यों में से केवल तीन सांसद- अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ मौजूद थे.उन्होंने बागी सांसदों से कहा कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना (उबाठा) के कार्यकर्ताओं ने सांसदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है. अगर वे पाला बदलना है तो पहले इस्तीफा दें.हालांकि उन्होंने कहा कि सांसदों के पार्टी छोड़ने की उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं है.
ये सांसद बना सकते हैं अलग ग्रुप
शिवसेना (UBT) के चुने हुए सांसदों को अपनी तरफ खींचने की शिवसेना की कोशिशों को नाम दिया गया है-ऑपरेशन टाइगर.शिंदे कैंप के नेताओं का दावा है कि शिवसेना (UBT) के छह सांसद एक अलग ग्रुप बना सकते हैं और शिवसेना के साथ आ सकते हैं. इससे पहले वे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक लेटर दे सकते हैं.जिन छह सांसदों के अलग ग्रुप बनाने की संभावना है, उनके नाम हैं-संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी), संजय देशमुख (यवतमाल), नागेश पाटिल अष्टीकर (हिंगोली), ओमराजे निंबालकर (धाराशिव), संजय पाटिल (मुंबई नॉर्थ ईस्ट).
ये भी पढ़ें : ऑपरेशन टाइगर… क्या फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? 6 सांसदों पर शिंदे की नजर, बचाने उतरे संजय राउत
The post संजय राउत का दावा-50-50 करोड़ में खरीदे जा रहे हैं सांसद, 15 करोड़ दिया एडवांस, बौखलाहट में मीडिया के सामने दी गाली appeared first on Naya Vichar.
