Hot News

Box Office Report: कंगना-दिलजीत को पछाड़ नंबर 1 बनी ‘हॉन्टेड 3D’, बिना बड़े स्टार के 5 दिन में कर डाली सबसे ज्यादा कमाई

Box Office Report: पिछले शुक्रवार यानी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में एक साथ चार नई हिंदी फिल्में रिलीज हुईं. जब एक ही दिन कई फिल्में रिलीज होती हैं, तो दर्शकों का ध्यान और थिएटर स्क्रीन आपस में बंट जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. कंगना रनौत की ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि बॉक्स ऑफिस की इस जंग में कौन आगे निकला और किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की? आइए जानते हैं.

सबको पछाड़कर नंबर वन बनी हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’

इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में सबसे बड़ा सरप्राइज विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट ने दिया है. मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मीमोह चक्रवर्ती स्टारर इस फिल्म ने बिना किसी बड़े सुपरस्टार, बजट और बड़े स्तर के प्रमोशन के भी बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने ₹2 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही हिंदुस्तान में इसकी कुल नेट कमाई ₹13.35 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने ₹15.67 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

इम्तियाज अली और कंगना रनौत की फिल्में अब भी रेस में पीछे

जहां ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं इम्तियाज अली और कंगना रनौत जैसे बड़े नामों की फिल्में अभी कमाई के मामले में पीछे चल रही हैं. दोनों फिल्में रिलीज के पांच दिन बाद भी ₹10 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई हैं.

मैं वापस आऊंगा: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को ₹1.90 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी ऑक्यूपेंसी पर भी दिखा. मंगलवार को फिल्म की 31% से ज्यादा सीटें भरी रहीं. फिलहाल इसकी कुल नेट कमाई ₹8.30 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

हिंदुस्तान भाग्य विधाता: कंगना रनौत की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ ₹65 लाख की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन ₹5.55 करोड़ हो गया है. फिल्म को अपनी रफ्तार बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी.

मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का सबसे बुरा हाल

इस चार फिल्मों की लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ को उठाना पड़ा है. इस फिल्म को देखने लोग बहुत ही कम संख्या में थियेटर पहुंच रहे हैं. मंगलवार को इस फिल्म ने केवल ₹46 लाख की कमाई की. अब तक इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन सिर्फ ₹4.41 करोड़ ही हो पाया है. कम शोज और कम दर्शकों की वजह से यह फिल्म इस रेस में सबसे पीछे छूट गई है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

The post Box Office Report: कंगना-दिलजीत को पछाड़ नंबर 1 बनी ‘हॉन्टेड 3D’, बिना बड़े स्टार के 5 दिन में कर डाली सबसे ज्यादा कमाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top