Hot News

मोदी के पीएम रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका पूरी ताकत से खड़ा रहेगा, ट्रंप ने किया वादा

PM Modi Donald Trump Meeting: हिंदुस्तान और अमेरिका के रक्षा संबंधों पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच बेहद शानदार रिश्ते हैं. अगर हिंदुस्तान पर कोई हमला होता है, तो हम उसकी मदद के लिए खड़े रहेंगे. अगर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तान पर कोई भी हमला करता है, तो अमेरिका पूरी ताकत से उनके साथ खड़ा दिखाई देगा.

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया सख्त नेगोशिएटर, जल्द हिंदुस्तान आने का किया वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद सख्त नेगोशिएटर बताया. ट्रंप ने कहा, वह दिखने में किसी फरिश्ते की तरह बेहद सौम्य और शांत लगते हैं, लेकिन असल में वह बातचीत और डील्स के मामले में उतने ही सख्त और माहिर खिलाड़ी हैं. वह अक्सर सामने वाले को चौंका देते हैं. वह जितने कड़े व्यापारी हैं, उतने ही देशभक्त भी हैं. वह हिंदुस्तान की जनता से बेहद प्यार करते हैं, और अमेरिका के लिए भी उनके मन में सम्मान है. ह्यूस्टन का ‘हाउडी मोदी’ इवेंट इसका गवाह है जहां पूरा स्टेडियम भरा हुआ था. हम भविष्य में जल्द ही हिंदुस्तान का दौरा करेंगे.

जब तक मैं व्हाइट हाउस में हूं, हिंदुस्तान का अमेरिका में एक दोस्त है : ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा: जब तक मैं व्हाइट हाउस में हूं, हिंदुस्तान का अमेरिका में एक दोस्त है. ट्रंप ने कहा- पश्चिम एशिया समेत कई अहम मुद्दों पर हिंदुस्तान बड़ी भूमिका निभाता है. रोजगार के मामले में हिंदुस्तान के साथ हमारे संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं.

हिंदुस्तान हमारे साथ जो चाहे कर सकता है : ट्रंप

अमेरिका से हिंदुस्तान की ऊर्जा खरीद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हिंदुस्तान हमारे साथ जो चाहे कर सकता है. हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं. हम इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते – मैं और पीएम मोदी, और हमारे देश. लेकिन असल में इसकी शुरुआत हम दोनों से होती है, हम इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते.

ईरान के साथ डील पर क्या बोले ट्रंप?

ईरान के साथ डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह एक मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) है, लेकिन यह बहुत मजबूत है. यह सिर्फ दो पैराग्राफ का नहीं है, बल्कि यह एक लंबा और डिटेल्ड मेमोरैंडम है जो आगे चलकर एक रेगुलर कॉन्ट्रैक्ट बन जाएगा. मुझे लगता है कि वे ऐसा करेंगे. अगर वे नहीं करते हैं, तो भी ठीक है, हमें प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी. वे डील करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

The post मोदी के पीएम रहते हिंदुस्तान पर हमला होता है तो अमेरिका पूरी ताकत से खड़ा रहेगा, ट्रंप ने किया वादा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top