Week 23 TRP Report: टीवी की दुनिया में इस हफ्ते भी दर्शकों का दिल जीतने में सबसे आगे रहा शो ‘गंगा माई की बेटियां’. इमोशनल कहानी और फैमिली ड्रामा से भरी इसकी पकड़ इतनी मजबूत है कि यह लगातार एक बार फिर देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी टीवी शो बन गया है. आइए आपको बताते हैं कि अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में कौन से नंबर पर है.
Vasudha And Tum Se Tum Tak: टॉप 3 में स्थिरता
दूसरे नंबर पर इस बार भी वसुधा अपनी जगह बनाए हुए है. लगातार बेहतर परफॉर्मेंस के कारण इसकी टीआरपी स्थिर बनी हुई है. वहीं तीसरे स्थान पर तुम से तुम तक ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की है. बीते कुछ हफ्तों में यह शो तेजी से ऊपर आया है.
Naagin 7 Trp: शो का फिनाले एपिसोड रहा चर्चा में
इस हफ्ते सबसे बड़ा बदलाव आया नागिन 7 को लेकर जो सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गया है. शो के फिनाले एपिसोड ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा. इसी वजह से टीआरपी में जोरदार उछाल देखने को मिला.एकता कपूर के इस सुपरनैचुरल ड्रामे का फिनाले हमेशा से ही टीआरपी गेम को बदल देता है और इस बार भी यही देखने को मिला.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो की गिरावट से फैंस में चर्चा
लंबे समय तक टॉप पर रहने के बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस हफ्ते पांचवें स्थान पर खिसक गया है. शो की इस गिरावट ने फैंस के बीच कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है. दर्शक यह मान रहे हैं कि अमर उपाध्याय के किरदार की गैरमौजूदगी ने शो की इमोशनल पकड़ को कमजोर किया है.
टॉप 10 में बाकी शोज का हाल
- 6वें स्थान पर अनुपमा वापसी की लगातार कोशिश कर रहा है.
- 7वें पर लाफ्टर शेफ्स 3 रियलिटी-कॉमेडी की दुनिया में अपनी जगह बनाए हुए है.
- 8वें पर जगद्धात्री स्थिर प्रदर्शन कर रहा है.
- 9वें पर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी मजबूत फैनबेस के साथ टिका हुआ है.
- 10वें स्थान पर उड़ने की आशा ने टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखी है.
यह भी पढ़ें- अनुपमा: क्या प्रेम की एक शर्त से टूट जाएगी अंश-प्रेरणा की शादी? ‘अनुपमा’ में आया बड़ा ट्विस्ट
यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा
The post टीआरपी रिपोर्ट: ‘अनुपमा’ टॉप 5 से बाहर, टॉप 10 में किस शो ने मचाया धमाल, जानिए पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

