Hot News

मा इंटी बंगारम: पहले दिन कितने करोड़ कमा गई सामंथा रुथ की फिल्म? तोड़ा रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का रिकॉर्ड

Maa Inti Bangaram: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में आते ही धमाकेदार शुरुआत की है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने सामंथा की पिछली फिल्म ‘यशोदा’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पार कर लिया है.

Maa Inti Bangaram Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘मा इंटी बंगारम’ ने पहले दिन हिंदुस्तान में 5.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 10.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ेंगी.

Samantha Ruth Prabhu Film Box Office Record: सामंथा की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

‘मा इंटी बंगारम’ सामंथा रुथ प्रभु के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है. इससे पहले साल 2022 में रिलीज हुई ‘यशोदा’ ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने हालिया फीमेल-लीड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ जहां पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये कमा पाई थी, वहीं रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 1.30 करोड़ रुपये रहा था. सामंथा और नंदिनी रेड्डी की फिल्म ‘ओ! बेबी’ ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे.

Maa Inti Bangaram Plot: जानें फिल्म की क्या है कहानी?

फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु के साथ गुलशन देवैया, गौतमी, श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविली, दिगंत मंचाले भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी स्त्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हिंसक अतीत से अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

The post मा इंटी बंगारम: पहले दिन कितने करोड़ कमा गई सामंथा रुथ की फिल्म? तोड़ा रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top