Hot News

भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच की मांग तेज, घर पर लग रहा नेताओं का जमावड़ा

Bharat Tiwari Encounter : (मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा) भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद अब मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं अब इस मुद्दे पर सियासी हलचल भी तेज हो गई है. खास बात यह है कि विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष के नेता भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

परिजनों से मिले विधान पार्षद सोनू राय, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

भोजपुर-बक्सर क्षेत्र के विधान पार्षद सोनू राय बिलौटी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

पूर्व विधायक भाई दिनेश ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

इसी कड़ी में जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश भी पीड़ित परिवार से मिलने बिलौटी पहुंचे. उन्होंने मृतक के पिता समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. भाई दिनेश ने कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के किसी व्यक्ति की जान जाना बेहद गंभीर और निंदनीय है. उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. इस दौरान उनके साथ लाल बहादुर सिंह, रोहित कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने जताया शोक, कहा-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत से पूरा क्षेत्र मर्माहत है और लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति की मृत्यु का नहीं, बल्कि आम जनता के कानून और न्याय व्यवस्था पर भरोसे से भी जुड़ा है. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन इस मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करेगी और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

NH-922 जाम कर ग्रामीणों का विरोध, न्याय की मांग तेज

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिलौटी गांव के पास NH-922 को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

Also Read: भरत तिवारी के एनकाउंटर के साथ दफन हो गए कई राज, घर-परिवार का क्या है माहौल, जानिए पूरी रिपोर्ट

गांव में बढ़ती हलचल, एक ही मांग-न्याय

फिलहाल बिलौटी गांव में माहौल पूरी तरह गरम है. विभिन्न नेतृत्वक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं. हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है-आखिर इस घटना की सच्चाई क्या है? और एक ही मांग-पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिले.

अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करता है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अब NHRC की एंट्री, पिता-भाई समेत 14 पर FIR दर्ज

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का संज्ञान लें मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने उठाई मुआवजा और न्याय की मांग

The post भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच की मांग तेज, घर पर लग रहा नेताओं का जमावड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top