Hot News

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर किया अटैक- वे इजरायल के अंधभक्त हैं, उन्हें सिर्फ मोदानी साम्राज्य की चिंता

Jairam Ramesh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है और कहा कि उनके द्वारा इजरायल के प्रति अंधभक्ति रखने की वजह से हिंदुस्तान के हितों का नुकसान हो रहा है.

ईरान-अमेरिका समझौते के लिए खतरा है इजरायल

जयराम रमेश ने कहा कि ईरान-अमेरिका समझौते का पूरी दुनिया में स्वागत किया जा रहा है. यह समझौता विश्व को कई तरह की परेशानियों से बचाएगा, लेकिन इस समझौते को इजरायल से सबसे बड़ा खतरा है, क्योंकि इजरायल लेबनान पर हमला करना बंद नहीं कर रहा है. पश्चिम एशिया में अशांति से पूरे विश्व में अव्यवस्था आ गई है.

समझौते के बाद भी इजरायल ने लेबनान को दी धमकी

जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री जैसे शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति ने अभी-अभी पूरे लेबनान को जलाने की बात कही है. उनके इस बयान की पूरे विश्व में निंदा हुई, लेकिन हमेशा की तरह मोदी प्रशासन पूरी तरह चुप है.प्रधानमंत्री की इजराइल के प्रति यही अंधभक्ति हमारे देश के हितों को नुकसान पहुंचा रही है. उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता है कि बस किसी तरह मोदानी साम्राज्य के हित सुरक्षित रह जाएं.

17 जून को समझौते पर हुए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पश्चिम एशिया में शांति के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत सभी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने पर सहमति बनी है. हालांकि समझौते के बाद इजरायल ने लेबनान पर हमला किया, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नेतन्याहू को थोड़ी समझदारी रखनी होगी. वैसे वे वही करते हैं, जो मैं उन्हें कहता हूं. वे मेरी बहुत इज्जत करते हैं, इसलिए मैं चीजों को नियंत्रित कर सकता हूं.

ये भी पढ़ें : शिवसेना में फूट पर बोले जयराम रमेश-2/3 मेजॉरिटी के लिए सभी पार्टियों को तोड़ने में जुटे हैं पीएम मोदी-अमित शाह

CJP का जंतर-मंतर पर प्लेट-चम्मच के साथ प्रदर्शन, जानिए अभिजीत दिपके की अपील का राज

The post कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर किया अटैक- वे इजरायल के अंधभक्त हैं, उन्हें सिर्फ मोदानी साम्राज्य की चिंता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top