Hot News

साहिबगंज में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 400 से अधिक छात्र हुए सम्मानित

साहिबगंज से सानू दत्ता की रिपोर्ट 

Naya Vichar Pratibha Samman 2026: नया विचार द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को साहेबगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए.

छात्रों का सुबह से ही पहुंचना शुरू

नया विचार प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सुबह से ही छात्रों का पहुंचना शुरू हो गया था. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके थे. वहीं जिन विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, वे स्थल पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कर रहे थे. 

कार्यक्रम में आए हुए छात्र और अभिभावक

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, आरडीडीई दुर्गानंद झा, एसडीओ अमर जॉन, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी अभिषेक कुमार, नया विचार के स्थानीय संपादक डॉ. आलोक कुमार तथा यूनिट मैनेजर देवाशीष ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने का संदेश दिया.

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

कार्यक्रम को लेकर छात्रों में खास उत्साह देखा जा रहा था. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं थी, जिसने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया. 

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सम्मान से उत्साहित हुए छात्रों ने कहा 

सम्मानित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मंच पर जाने से पहले उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी, लेकिन सम्मान प्राप्त करने का उत्साह उससे कहीं अधिक था. विद्यार्थियों ने कहा कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों के हाथों सम्मानित होना उनके लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा. छात्रों ने बताया कि उनकी मेहनत को मिली यह पहचान उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का हौसला देगी. साथ ही वे अपनी उपलब्धियों से माता-पिता, शिक्षकों और जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करते रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन नया विचार के चीफ रिपोर्टर संजीत मंडल ने किया. अंत में सभी ने प्रेरणादायक गीत “हम होंगे कामयाब” के साथ समारोह का समापन किया.

यह भी पढ़ें: नया विचार प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

The post साहिबगंज में नया विचार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 400 से अधिक छात्र हुए सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top