Maharashtra: यशवाड़ी गांव मानवत मार्ग पर स्थित है और छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है. पीटीआई की समाचार के अनुसार मंदिर के सभा-मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा करीब दोपहर साढ़े तीन बजे गिर गया. पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेज दी हैं और बचाव अभियान जारी है. अब तक करीब 25 लोगों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला जा चुका है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस परभणी जिले के यशवाड़ी में एक दुखद घटना में, हनुमान मंदिर की बन रही छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं. इस घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है. स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और तेजी से राहत और बचाव कार्य भी किए जा रहे हैं.
परभणी जिल्ह्यातील यशवाडी येथे हनुमान मंदिराच्या निर्माणकार्य सुरु असलेल्या छताचा भाग कोसळून झालेल्या दुर्दैवी घटनेत काही भाविकांचा मृत्यू झाला आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबीयांच्या दु:खात आम्ही सहभागी आहोत. या घटनेतील जखमींवर उपचार केले जात…
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 20, 2026
शनिवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी.
Parbhani, Maharashtra: A pillar and a section of the roof collapsed at the Hanuman Temple complex in Yashwadi, Parbhani district, triggering a major rescue operation. 30–40 people are trapped under the debris. pic.twitter.com/y2PRLzvrSE
— IANS (@ians_india) June 20, 2026
The post महाराष्ट्र: हनुमान मंदिर का स्लैब गिरने से 3 लोगों की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.
