Hot News

मालदा के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा के किनारे कटाव, साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 ट्रेनें रद्द

मालदा डिवीजन के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में हुए कटाव की वजह से साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मालगाड़ियों को भी रद्द किया गया है. अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन जारी है. हालांकि, ट्रेनों की स्पीड इस लाइन पर कम कर दी गयी है. तटवर्ती इलाके में हुए कटाव के बाद मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. भारी संख्या में रेलकर्मियों को काम पर लगाया गया है.

रद्द की गयी 23 ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें

मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू 63402 Malda Town – Sahibganj MEMU
अजीमगंज-साहिबगंज मेमू 63421 Azimganj – Sahibganj MEMU
साहिबगंज-भागलपुर मेमू 63411 Sahibganj – Bhagalpur MEMU
हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 13427 Howrah – Sahibganj Intercity Express
रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू 63405 Rampurhat – Sahibganj MEMU
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर 63073 Rampurhat – Sahibganj MEMU
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर 53487 Tinpahar – Rajmahal passenger
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर 53485 Tinpahar – Rajmahal passenger
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर 53481 Tinpahar – Rajmahal passenger
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर 53483 Tinpahar – Rajmahal passenger
साहिबगंज पैसेंजर 53411 Barharwa – Sahibganj Passenger
मालदा टाउन मेमू 63401 Sahibganj – Malda Town MEMU
अजीमगंंज मेमू 63422 Sahibganj – Azimganj MEMU
साहिबगंज मेमू 63412 Bhagalpur – Sahibganj MEMU
बरहरवा पैसेंजर 53412 Sahibganj – Barharwa passenger
रामपुरहाट मेमू 63074 Sahibganj – Rampurhat MEMU
हावड़ा एक्सप्रेस 13428 Sahibganj – Howrah Express
रामपुरहाट पैसेंजर 53408 Jamalpur – Rampurhat passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर 53490 Rajmahal – Tinpahar passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर 53488 Rajmahal – Tinpahar passenger
रामपुरहाट पैसेंजर 53406 Sahibganj – Rampurhat Passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर 53484 Rajmahal – Tinpahar passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर 53486 Rajmahal – Tinpahar passenger

ये भी पढ़ें: Indian Railways News: पूजा स्पेशल ट्रेन पहले दिन ही रद्द, देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

इन 4 ट्रेनों के रूट किये गये डायवर्ट

  1. 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (Delhi – Kamakhya Brahmaputra Mail), 15734 भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस (Bhatinda – Balurghat Farakka Express) और 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस (Gaya – Kamakhya Express) ट्रेनें 6 अक्टूबर को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते जायेगी.
  2. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस (Patna – Malda Town Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते चलेगी.
  3. 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (Bhagalpur – Ranchi Vananchal Express) और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (Jamalpur – Howrah Express) भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी.
  4. 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस (Gaya – Howrah Express) 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल (Natesar – Howrah Special) ट्रेन किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी.

इन 7 ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

  1. 53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर (Azimganj – Bhagalpur Passenger) ट्रेन 6 अक्टूबर को बरहरवा तक ही चलेगी.
  2. 13410 किउल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (Kiul – Malda Town Intercity Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को साहिबगंज तक ही जायेगी.
  3. 63063 बर्धमान-साहिबगंज मेमू (Barddhaman – Sahibganj MEMU) ट्रेन 6 अक्टूबर को तीनपहाड़ तक ही जायेगी.
  4. 13409 मालदा टाउन-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस (Malda Town – Kiul Intercity Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को साहिबगंज से चलेगी.
  5. 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर (Rampurhat – Gaya Passenger) ट्रेन 7 अक्टूबर को जमालपुर से खुलेगी.
  6. 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर (Bhagalpur – Azimganj passenger) ट्रेन 7 अक्टूबर को बरहरवा से खुलेगी.
  7. 63064 साहिबगंज-बर्धमान मेमू (Sahibganj – Barddhaman MEMU) ट्रेन 6 अक्टूबर को तीनपहाड़ से खुलेगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए पूर्व रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें.

  • 2 साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें 6 अक्टूबर को साहिबगंज से सुबह 9:30 बजे और शाम को 5:00 बजे खुलेंगी. यही ट्रेनें भागलपुर से साहिबगंज के लिए भी चलेंगी.
  • भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर को भागलपुर से रात के 10:00 बजे खुलेगी और वापस भागलपुर लौटेगी.
  • साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन 6 अक्टूबर 2026 को साहिबगंज से दिन में 12:30 बजे खुलेगी और फिर यही ट्रेन साहिबगंज वापस भी लौटेगी.

The post मालदा के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा के किनारे कटाव, साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 ट्रेनें रद्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top