BPSC 70th CCE Final Result Out: लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को BPSC ने बड़ी राहत दी है. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,401 कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल हुए थे. इसमें से करीब 2035 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से सेलेक्ट किए गए हैं. BPSC का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 2027 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/9GFChhFHIQ पर कुछ घंटों पश्चात अपना परीक्षाफल देख सकेंगे।#BPSC… pic.twitter.com/z8ZteTLTtp
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) June 20, 2026
कैसे देखें BPSC 70th CCE Result?
- BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- Result या Important Notice सेक्शन खोलें.
- 70th Combined Competitive Examination Final Result लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
- Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें.
- फ्यूचर के लिए PDF सेव कर लें.
तीन चरणों की परीक्षा के बाद होता है फाइनल सेलेक्शन
BPSC 70वीं परीक्षा के तहत प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है. BPSC ने रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है. SDM पोस्ट के लिए करीब 200 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं.
करीब 20 हजार छात्रों ने दी थी BPSC 70th CCE मेन्स परीक्षा
BPSC 70वीं मेन्स (लिखित) परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ ने सभी को चौंकाया
The post BPSC ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, 2035 कैंडिडेट्स हुए सफल appeared first on Naya Vichar.
