Cockroach Janta Party: पुलिस ने CJP समर्थकों से प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने और प्रशासन से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े दीपके
दीपके ने कहा, मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि देशभर से युवा यहां आए हैं. वे न्याय मिलने तक यहीं बैठे रहना चाहते हैं. मैं दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन के लिए अनुमति बढ़ाने का अनुरोध करता हूं. यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है. युवा नेता ने यह भी कहा कि बातचीत का रास्ता खुला है, लेकिन एकमात्र शर्त यह है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें.
गिरफ्तारियां होती हैं तो सबसे पहले मैं गिरफ्तारी दूंगा : दीपके
दीपके ने दिल्ली पुलिस से केंद्र प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करने का आग्रह करते हुए कहा, यदि गिरफ्तारियां होती हैं तो सबसे पहले मैं गिरफ्तारी दूंगा. इससे पहले दिन में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रदर्शन शुरू हुआ. इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और कथित तौर पर पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने में विफलताओं को लेकर प्रशासन से जवाब मांगते हुए पोस्टर प्रदर्शित किए.
थाली और चम्मच लेकर प्रदर्शन
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के आह्वान पर समर्थक थाली और चम्मच लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारी थाली और चम्मच बजाते रहे. प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे भी लगाए और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की अपनी मांग दोहराई.
दीपके का भीड़ ने जोरदार स्वागत किया
दीपके के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने पर भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वे छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान चाहते हैं. उन्होंने कहा, हम यहां छात्रों की समस्याओं का समाधान करने आए हैं.
ये भी पढ़ें: नीट यूजी का री-एग्जाम 21 जून को, व्हाट्सऐप पर मिलेगी पुख्ता जानकारी; प्रशासन मुस्तैद
The post ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का थाली-चम्मच के साथ प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.
