Hot News

झारखंड में 21 जून को बारिश के आसार, 26 तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट 

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून को झारखंड राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग (गढ़वा, पलामू और चतरा) में कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 22 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है.  

26 जून तक वज्रपात-आंधी के आसार 

मॉनसून के थोड़ा सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लगभग हर दिन एक से दो समय में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार हैं. जबकि उत्तर-पश्चिम भाग यानी गढ़वा, पलामू, चतरा में कहीं-कहीं गर्मी और उमस रहने की संभावना है. 24 जून को चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग एवं कोडरमा को छोड़ कर राज्य राज्य के शेष भाग में गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जून तक राज्य में कहीं-कहीं आकाश में बादल छाये रहने, गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. 

गढ़वा में अब तक नहीं हुई बारिश

झारखंड में मॉनसून के प्रवेश किए 9 दिन बीत गए, लेकिन गढ़वा जिला में एक बूंद बारिश नहीं हुई है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक जून से 20 जून तक रांची में में सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश हो गई है. गढ़वा में इस दौरान सामान्य वर्षापात 59.6 मिमी है, यानी इस जिला में 100 प्रतिशत कमी आई है. रांची में इस दौरान सामान्य वर्षापात 97.2 मिमी है, जबकि अब तक 100.1 मिमी बारिश हो गई है. इसी तरह चतरा जिला में सामान्य बारिश 73.4 मिमी है. लेकिन अब तक इस जिला में तीन मिमी ही बारिश हो सकी है, यानी इस जिले में 96 प्रतिशत की कमी है. साहिबगंज में भी सामान्य से 97 प्रतिशत कम बारिश हुई है. शनिवार को भी रांची में 20 मिमी बारिश हुई, वहीं पश्चिमी सिंहभूम (जगन्नाथपुर) में 24 मिमी बारिश हुई. 

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

The post झारखंड में 21 जून को बारिश के आसार, 26 तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top