Jacob Bethell: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा सनसनी जैकब बेथल इन दिनों मैदान से दूर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए हुए हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रही एक रोमांटिक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिसमें बेथल अपनी ‘रूमर्ड गर्लफ्रेंड’ के गले में बाहें डाले नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर अप्रैल महीने की है, जब बेथल IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी में जलवा बिखेर रहे थे. इस फोटो के सामने आने के बाद से ही फैंस इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ की पहचान उजागर करने के लिए बेताब हो उठे हैं.
A few days ago, England’s Jacob Bethell came here to play in the World Cup and stayed for 2 months, then came to play in the IPL and stayed for two months.
Now, news of his affair is coming to light.
There’s a lot of buzz on the internet about their affair; the girl is from… pic.twitter.com/Nq1XNjOiJW
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 20, 2026
जैकब बेथल के साथ वायरल तस्वीर पर सस्पेंस
क्रिकेटर जैकब बेथल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस तस्वीर में उनके साथ दिख रही लड़की का नाम अंकिता पटेल है.
कौन हैं अंकिता पटेल
अंकिता पटेल ग्लैमर इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वह एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं. उन्होंने बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के कई बड़े फिल्म स्टार्स के साथ काम किया है.
तस्वीर के पीछे का सच
रिपोर्ट के मुताबिक, जैकब बेथल के साथ वायरल हो रही यह फोटो खुद अंकिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की थी. फोटो सामने आने के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, अंकिता या उनकी टीम की तरफ से इस रिश्ते पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन इस वायरल पोस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता और कौतूहल जरूर पैदा कर दिया है.
IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन
इस सीजन में आरसीबी ने बेथल पर भरोसा जताते हुए उन्हें कुल 7 मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया. लेकिन वह इन मौकों का फायदा नहीं उठा सके और बेहद साधारण बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 96 रन ही बना पाए. यही वजह रही कि वह टूर्नामेंट के बीच से ही वापस अपने देश लौट गए. हालांकि, इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के स्क्वाड का हिस्सा हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में जैकब बेथल का जलवा
| फॉर्मेट | मैच | कुल रन |
| टेस्ट क्रिकेट | 7 | 496 |
| वनडे इंटरनेशनल | 21 | 603 |
| टी20 इंटरनेशनल | 31 | 697 |
इसे भी पढ़े- 29 गेंदें, 8 छक्के और 94 रन…श्रीलंका के खिलाफ वैभव ने मचाई तबाही
The post इंग्लैंड क्रिकेट के नए स्टार जैकब बेथल को हुआ हिंदुस्तानीय लड़की से प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने मचाया तहलका appeared first on Naya Vichar.
