NEET Examination: आज दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पीएम मोदी सीधे पीएम आवास नहीं गए, बल्कि उन्होंने कुछ देर एयरपोर्ट पर ही रुकने का निर्णय लिया. दरअसल, दोपहर 2:00 बजे से NEET की परीक्षा शुरू होने वाली थी.
पीएम मोदी नहीं चाहते थे वीवीआईपी काफिले की वजह से ट्रैफिक जाम लगे
पीएम मोदी नहीं चाहते थे कि उनके वीवीआईपी काफिले की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम लगे और छात्र परीक्षा केंद्रों तक समय पर न पहुंच पाएं. सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और छात्रों की सुविधा के लिए ही उन्होंने एयरपोर्ट से निकलने में देरी की.
After arriving at Delhi Airport at 1:15 PM today, Prime Minister Narendra Modi chose to wait at the airport instead of heading directly to his residence.
With the NEET examination was scheduled to begin at 2 PM, he delayed his departure to ensure students faced no inconvenience… pic.twitter.com/ioyGnJT7g6
— ANI (@ANI) June 21, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच देश और विदेशों में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा शुरू
देश और विदेशों में बनाए गए केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. प्रश्नपत्र लीक होने के कारण तीन मई को हुई परीक्षा रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज फिर से नीट-यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन कर रही है. पुनर्परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी, जिसमें इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.
हिंदुस्तान के 551 शहरों में और विदेश में 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही
यह परीक्षा हिंदुस्तान के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. एनटीए के अनुसार, 95,000 से अधिक परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है. पुनर्परीक्षा से पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अभ्यर्थियों से किसी तनाव या चिंता के बिना परीक्षा में शामिल होने की अपील की.
ये भी पढ़ें: बुरका नहीं उतारूंगी… NEET UG सेंटर में नहीं मिली एंट्री, 18 साल की कुलसुम का छलका दर्द
The post दिल्ली लौटकर भी आवास नहीं गए पीएम मोदी, NEET परीक्षा के लिए एयरपोर्ट पर ही रुके रहे appeared first on Naya Vichar.