Hot News

अमेरिका ने ईरान के सामने रखी दोस्ती की बड़ी शर्त, मिडिल ईस्ट में शांति के लिए स्विट्जरलैंड में मंथन जारी

US Iran Talks: जेडी वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलना और ईरानी परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करना जैसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक लक्ष्य पहले ही हासिल किए जा चुके हैं. उन्होंने साफ किया कि यदि ईरान क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की नीति और परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को हमेशा के लिए छोड़ देता है, तो अमेरिका उसके साथ अपने संबंधों को पूरी तरह बदलने और दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान की सराहना की

इस शांति वार्ता को मुमकिन बनाने में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के सेना प्रमुख (फील्ड मार्शल) आसिम मुनीर की कुशल कूटनीति के कारण ही यह बैठक इस मुकाम तक पहुंच सकी है. जनरल मुनीर को एक महान सैन्य नेता के साथ-साथ एक कुशल राजनयिक बताते हुए वेंस ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने जनरल मुनीर से लगातार बातचीत की है.

मेरी जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं, एक हिंदुस्तानीय पत्नी और दूसरा मुनीर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा- उनकी जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं एक उनकी हिंदुस्तानीय पत्नी (उषा वेंस) और दूसरे पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर. वेंस ने उम्मीद जताई कि इस बातचीत के जरिए मिडिल ईस्ट में तेल-गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहेगी और वैश्विक स्तर पर शांति और खुशहाली का एक नया दौर शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: ईरान को मिलेगा 6 अरब डॉलर का फंड, बदले में करना होगा ये काम; बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे जेडी वेंस

The post अमेरिका ने ईरान के सामने रखी दोस्ती की बड़ी शर्त, मिडिल ईस्ट में शांति के लिए स्विट्जरलैंड में मंथन जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top