Hot News

भाई पर हमले के बाद पटना पहुंचे पंकज त्रिपाठी, जानें कैसी है विजेंद्रनाथ त्रिपाठी की हालत

Pankaj Tripathi Brother Attack: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चौंकाने वाली समाचार सामने आई. पंकज के बड़े भाई विजेंद्रनाथ त्रिपाठी पर बिहार के गोपालगंज जिले में जानलेवा हमला हुआ. बताया जा रहा है कि हमले में विजेंद्रनाथ त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. भाई की हालत की समाचार मिलते ही पंकज भी पटना पहुंच गए हैं.

Pankaj Tripathi Reaches Patna: भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना पहुंचे पंकज त्रिपाठी

एचटी सिटी सूत्रों के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी इस वक्त बेहद परेशान हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि विजेंद्रनाथ को कई चोटें लगी हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है. सूत्र बताते हैं कि वह लगातार परिवार के संपर्क में हैं और अस्पताल में भाई की देखरेख कर रहे हैं.

Land Dispute Attack: जमीन विवाद बना हमले की वजह

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात गोपालगंज जिले के बेलसंड तिवारी टोला गांव में हुई. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर यह हमला किया गया. विजेंद्रनाथ त्रिपाठी खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी आरोपी राजेश साह ने उन पर हमला बोल दिया. आरोपी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में विजेंद्रनाथ को कई गंभीर चोटें आईं. पहले उन्हें गोपालगंज मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत को देखते हुए बाद में पटना के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

Accused Rajesh Sah Arrested: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही सख्त पूछताछ

गोपालगंज पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस हमले में और कौन-कौन शामिल था. पुलिस को शक है कि आरोपी के साथ मिरहट्टी और आसपास के गांवों के कुछ अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता हो सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है. गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. हालांकि अब तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

यह भी पढ़ें– वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

The post भाई पर हमले के बाद पटना पहुंचे पंकज त्रिपाठी, जानें कैसी है विजेंद्रनाथ त्रिपाठी की हालत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top