Hot News

तेज प्रताप के आवास पर चोरी, देर रात पहुंचे FIR करवाने, जानिए किस पर लगाया आरोप

Tej Pratap Yadav: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. समाचार है कि उनके आवास पर चोरी हुई. इसके बाद वे सोमवार की रात ही एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचे. बताया जा रहा है कि 20 लाख कैश समेत कीमती सामान चोरी हुए हैं.

इस पर तेज प्रताप ने लगाया चोरी का आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर चोरी का इल्जाम खुद के पीए मोतीलाल राय पर लगाया और उन्होंने मोतीलाल राय के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कराई है. कैश के अलावा 4 आईफोन, मैकबुक, आईपैड, सोने की चेन-अंगूठी भी चोरी होने की बात कही जा रही है. पीए के अलावा तेज प्रताप ने ड्राइवर और उसके सहयोगी पर भी आरोप लगाया है.

तेज प्रताप ने किया ये दावा

तेज प्रताप यादव की ओर से यह दावा किया गया कि जिन पर भी उन्होंने आरोप लगाया, उन्हें बैग लेकर भागते हुए देखा. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है. तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में मामला दर्ज कराया है.

FIR में तेज प्रताप यादव ने क्या-क्या लिखा?

FIR में तेज प्रताप यादव ने लिखा, मैं यह सूचित करना चाहता हूं कि मेरे निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय द्वारा मेरे आवास से नकद राशि और अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लिया गया है. 22 जून को मेरे घर में रखी अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये, जो मेरी पार्टी फंड की राशि थी, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, Sony की 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook लैपटॉप, 1 Lenovo लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं.

आगे एफआईआर में लिखा, उस दिन रात लगभग 11:30 बजे मेरे ड्राइवर अनिल यादव और मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर मेरे आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा. दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि चोरी मोतीलाल राय द्वारा की गई है.

तेज प्रताप ने यह भी लिखा, आपसे अनुरोध है कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत जांच की जाए. आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और चोरी गए नकद और सामानों की जल्द बरामदगी कराई जाए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि रकम पार्टी संगठन के काम के लिए रखी गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आवास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है. तेजप्रताप ने पुलिस को बताया कि आरोपी पर उन्हें भरोसा था, इसी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया.

इस घटना के बाद बिहार की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है. आरजेडी नेताओं ने इसे विश्वासघात करार दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई पूरी रकम और सामान बरामद किया जाएगा.

Also Read: बिहार के इन 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना

The post तेज प्रताप के आवास पर चोरी, देर रात पहुंचे FIR करवाने, जानिए किस पर लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top