Hot News

वर्ल्ड कप में जापान की जीत के पीछे 14 साल के बच्चे की प्रेरणा? कोच ने किया बड़ा खुलासा

Japan Football Team: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही जापान की फुटबॉल टीम से जुड़ा एक भावुक किस्सा सामने आया है. अमेरिका के टेनेसी में रहने वाले जापानी मूल के 14 वर्षीय छात्र रुई निशिजावा के भाषण ने न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि टीम के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु को भी भावुक कर दिया.

ईस्ट टेनेसी जापानी स्कूल के 145 छात्रों और अभिभावकों का एक ग्रुप पिछले सप्ताह नैशविल स्थित जापान की वर्ल्ड कप ट्रेनिंग बेस पर पहुंचा था. इस दौरान रुई निशिजावा को खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सामने भाषण देने का मौका मिला. इसके लिए उन्होंने कई बार अपना भाषण लिखा और लगातार अभ्यास भी किया था.

रुई के शब्दों ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित

खिलाड़ियों के सामने बोलते हुए रुई ने कहा, “जब हम अपने देश से दूर रहकर पढ़ाई और जीवन की चुनौतियों का सामना करते हैं, तब आपको मैदान पर संघर्ष करते देख हमें कभी हार न मानने की प्रेरणा मिलती है. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ पूरे साहस के साथ स्पोर्ट्सते हुए आपको देखना हम जैसे विदेश में रहने वाले जापानी बच्चों के लिए बेहद खास मायने रखता है.”

कोच मोरियासु हुए भावुक

रुई के इन शब्दों ने जापान के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु को गहराई से प्रभावित किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने टीम स्टाफ से भाषण की एक प्रति मंगवाने को कहा ताकि उसे टीम के डाइनिंग हॉल में लगाया जा सके. बाद में इस घटना को याद करते हुए मोरियासु ने कहा, “जब मुझे एहसास हुआ कि हमारी टीम के प्रयास विदेश में रह रहे बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं, तो मैं लगभग रो पड़ा था.”

रुई ने अपने भाषण के अंत में कोच के उस सपने का भी जिक्र किया, जिसके तहत जापान पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहता है. उन्होंने कहा, “कोच मोरियासु जिस सबसे खूबसूरत मंजिल की बात करते हैं, हम भी उसे आपके साथ मिलकर देखना चाहते हैं.”

भाषण के बाद जापान ने दर्ज की बड़ी जीत

दिलचस्प बात यह है कि इस मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद जापान ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 4-0 से हराया. यह फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एशियाई टीम द्वारा एक मैच में किए गए सबसे ज्यादा गोलों में से एक है.

भाषण के बाद रुई से जब उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने अपनी आवाज का 120 प्रतिशत इस्तेमाल कर दिया. अब मेरा गला पूरी तरह सूख गया है. जापान फुटबॉल संघ इस अभियान को “For Our Greatest Stage” नारे के साथ आगे बढ़ा रहा है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: हैरी केन पर हुआ काला जादू! घाना के तांत्रिक के दावे से फुटबॉल जगत में हड़कंप

The post वर्ल्ड कप में जापान की जीत के पीछे 14 साल के शिशु की प्रेरणा? कोच ने किया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top