Hot News

5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग… सिर्फ ₹9,999 में देसी कंपनी लेकर आई नया फोन

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus हिंदुस्तान में लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और जरूरी फीचर्स चाहते हैं. फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से भी सेफ रखती है. कंपनी ने इसे हिंदुस्तान में एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. आइए इस फोन के प्राइस और अन्य फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

Lava Smart 4 Plus की कीमत

हिंदुस्तान में Lava Smart 4 Plus की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन फिलहाल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध है. कंपनी इसे Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर में पेश की है. यह फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर आसानी से खरीदा जा सकेगा.

Lava ने ग्राहकों की सुविधा का भी खास ध्यान रखा है. कंपनी ने कन्फर्म की है कि Smart 4 Plus के साथ Doorstep After-Sales Service भी मिलेगी. यानी किसी भी सर्विस या सपोर्ट की जरूरत पड़ने पर आपको सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Lava Smart 4 Plus के फीचर्स

  • यह फोन Android 15 Go Edition पर चलता है. अच्छी बात यह है कि Lava इसके लिए 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है. 
  • फोन में 6.75 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है. 
  • वर्चुअल RAM फीचर की मदद से RAM को बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. 
  • फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से एक्सट्रा सेफ्टी ऑफर करती है.
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi और Bluetooth जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. 
  • फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 10W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट की सुविधा भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 और Reno 16c की हिंदुस्तान में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कैमरा डिटेल्स भी आई सामने

The post 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग… सिर्फ ₹9,999 में देसी कंपनी लेकर आई नया फोन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top