Apple ने हाल ही में अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है. इस फैसले के बाद टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है. कंपनी ने MacBook, iPad और होम एंटरटेनमेंट डिवाइस समेत कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं. हिंदुस्तान में भी इनकी नई कीमतें लागू हो गई हैं. कुछ डिवाइस अपने लॉन्च प्राइस के मुकाबले 42 फीसदी तक महंगे हो गए हैं. इस बीच Tesla और xAI के CEO Elon Musk ने भी Apple के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Elon Musk ने क्या कहा?
Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Apple के CEO Tim Cook के बयान का समर्थन करते हुए लिखा, कि “Tim Cook ने कहा कि पिछले 40 सालों में उन्होंने किसी भी चीज की कीमत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी नहीं देखी. मैंने भी अपने जीवन में किसी चीज की कीमत में इतनी तेजी से बढ़ोतरी नहीं देखी.” दरअसल, Tim Cook ने The Wall Street Journal को दिए इंटरव्यू में कहा था, कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतों में जितनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, वैसा उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कभी नहीं देखा.
Tim Cook, who told The Wall Street Journal that the jump in costs was unlike anything he had seen “in any area in over 40 years.”
Biggest price jump in anything I’ve ever seen too. https://t.co/aypJGgssnN
— Elon Musk (@elonmusk) June 25, 2026
Apple ने क्यों बढ़ाए दाम?
Apple का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती डिमांड की वजह से दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. AI डेटा सेंटर तेजी से बन रहे हैं, जिसके कारण इन कंपोनेंट्स की मांग अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है. कंपनी के मुताबिक, वह अब तक बढ़ी हुई मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट खुद उठा रही थी, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है. इसी वजह से कंपनी को कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं. Apple ने यह भी कहा कि वह ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए लगातार समाधान तलाश रही है.
हिंदुस्तान में किन Apple प्रोडक्ट्स की बढ़ी कीमत?
Apple ने हिंदुस्तान में कई MacBook, iPad और होम एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. ऐसे में MacBook की नई कीमतें-
- MacBook Air (512GB) की कीमत ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,37,900 हो गई है.
- एंट्री-लेवल MacBook Neo अब ₹69,900 की जगह ₹79,900 में मिलेगा. लॉन्च के बाद इस मॉडल की कीमत कुल ₹20,000 बढ़ चुकी है.
- नए M5 चिप वाले MacBook Air 13-इंच की कीमत ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,49,900 हो गई है.
- MacBook Air 15-इंच मॉडल अब ₹1,79,900 का हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,44,900 थी.
- MacBook Pro 14-इंच (M5, 16GB RAM) की कीमत ₹1,69,900 से बढ़कर ₹2,39,900 हो गई है.
- MacBook Pro 5 Max चिप वाले हाई-एंड मॉडल की कीमत में ₹1 लाख तक की बढ़ोतरी हो गई है.
iPad Air और iPad Pro की नई कीमतें
- M4 प्रोसेसर वाले 11-इंच iPad Air की नई कीमत 89,900 रुपये हो गई है.
- M5 चिप और 256GB स्टोरेज वाले iPad Pro की कीमत 1,39,900 रुपये हो गई है.
- iPad (11th Gen) की कीमत 49,900 रुपये हो गई है.
- iPad Mini अब 49,900 रुपये की बजाय 69,900 रुपये में मिलेगा.
Apple TV और HomePod की भी बढ़ गई कीमत
Apple के होम एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. Apple TV 4K (64GB) अब ₹14,900 की जगह ₹25,900 में मिलेगा, जबकि 128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,900 से बढ़कर ₹31,900 हो गई है. इसके अलावा HomePod की कीमत ₹32,900 से बढ़कर ₹44,900 हो गई है, जबकि HomePod mini अब ₹10,900 की जगह ₹15,900 में मिलेगा.
यह भी पढ़ें: AI के दौर में क्या बेकार हो जाएगा पैसा? ट्रिलियनेयर एलन मस्क की भविष्यवाणी ने दुनिया को चौंकाया
The post Apple ने बढ़ाए MacBook-iPad के दाम, Elon Musk बोले- ऐसा प्राइस जंप पहले कभी नहीं देखा appeared first on Naya Vichar.

