Married Couple Cracked BPSC: 11 दिसंबर 2024 को शादी और विवाह के ठीक दो दिन बाद BPSC प्रीलिम्स की परीक्षा. दुल्हा और दुल्हन दोनों की विदाई तो हुई लेकिन एक घर से दूसरे घर के लिए नहीं बल्कि एग्जाम सेंटर के लिए. झारखंड के विकास कुमार सिंह और उनकी पत्नी ने केवल साथ जीने-मरने की कसमें ही नहीं खाई थी बल्कि BPSC परीक्षा देने की कसमें भी खाई थीं. BPSC 70वीं CCE परीक्षा में पति ने BPRO और पत्नी ने DSP का पद हासिल किया है.
मां से दूर नाना-नानी के घर रहकर पढ़ी हैं कोमल सिंह
कोमल कुमारी सिंह बिहार बेगूसराय की रहने वाली हैं. वे अवनिश कुमार सिंह और उषा कुमारी की बेटी हैं. कोमल की आधी पढ़ाई झारखंड से हुई है (वे अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ी हैं) और आधी पढ़ाई बिहार से.
कहां से हुई कोमल की पढ़ाई-लिखाई?
कोमल की स्कूलिंग बोकारो स्टील सिटी से हुई है. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री हासिल की. जमशेदपुर से डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु में 6-7 महीने के करीब असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में काम किया. 2020 में उन्होंने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से BCom में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. उसी साल बिहार प्रशासन में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में उनकी जॉब लगती है. लेकिन BPSC के लिए ये नौकरी छोड़ दी. 2023 में उन्होंने BPSC में अपना पहला अटेंप्ट दिया, जिसमें 3 मार्क्स से उन्हें असफलता मिली. लेकिन अपने दूसरे अटेंप्ट में उन्होंने सफलता हासिल कर ली.
पति विकास कुमार ने नौकरी के साथ की तैयारी
विकास कुमार की 12वीं तक पढ़ाई-लिखाई झारखंड से हुई है. वे साइंस बैकग्राउंड से थे. 12वीं के बाद उन्होंने जयपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ उन्होंने BPSC की तैयारी जारी रखी. कई बार असफलता हाथ लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
पत्नी को बताया लकी चार्म
विकास सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी लाइफ में पत्नी के आने को वो शुभ मानते हैं. वे कई सालों से मेहनत कर रहे थे. लेकिन वाइफ का साथ पाने के बाद उन्हें सफलता मिली. पति-पत्नी की इस सफलता से पूरा परिवार खुश है. विकास सिंह ने कहा कि परिवार वालों ने हमेशा हमें सपोर्ट किया.
यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा बनी BPSC अफसर, मॉक इंटरव्यू में डांस पर पूछा गया था सवाल
The post मंडप से सीधे एग्जाम सेंटर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, एक साथ क्रैक किया BPSC appeared first on Naya Vichar.

