Hot News

गांव के बेटे ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास, DSP बन बढ़ाया सीवान का मान, जानिए सफलता का राज

BPSC Success Story : (शिवनाथ पांडेय) 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में डीएसपी पद पर चयनित शोभित श्रीवास्तव का अपने पैतृक गांव नौतन पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया. सीवान रेलवे स्टेशन से लेकर उनके गांव तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र का गौरव बताया.

Siwan News : गांव लौटते ही मिला भव्य स्वागत

70वीं बीपीएससी परीक्षा में डीएसपी पद पर चयनित शोभित श्रीवास्तव शुक्रवार को अपने गांव नौतन पहुंचे. उनकी सफलता की खुशी में पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

सीवान रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ सम्मान का सिलसिला

शोभित श्रीवास्तव के सीवान रेलवे स्टेशन पहुंचते ही परिजनों और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद उनका काफिला बंका मोड़ स्थित पेट्रोल पंप परिसर पहुंचा, जहां क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों और सामाजिक लोगों ने उनका अभिनंदन किया.

Success Story: सांसद और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

नौतन बाजार स्थित उनके आवास पर सीवान संसदीय क्षेत्र की सांसद विजयलक्ष्मी देवी, पूर्व विधायक सह सांसद प्रतिनिधि रमेश कुशवाहा तथा एनडीए के कई कार्यकर्ता पहुंचे. सांसद प्रतिनिधि रमेश कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर शोभित श्रीवास्तव को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

70वीं BPSC: परिवार में खुशी, क्षेत्र में गर्व का माहौल

डीएसपी बनने की समाचार से शोभित श्रीवास्तव के पिता श्याम किशोर श्रीवास्तव, मां, पत्नी और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. घर पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा. समाजसेवियों, व्यवसायियों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Bihar News: युवाओं को दिया सफलता का संदेश

शोभित श्रीवास्तव ने इस सम्मान के लिए सभी क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और क्षेत्र के लोगों के सहयोग और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की अपील की.

BPSC Exam: युवाओं के लिए बने प्रेरणा

डीएसपी पद पर शोभित श्रीवास्तव का चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी उपलब्धि अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

Also Read : किसान की दो बेटियों ने रचा इतिहास, CISF में चयनित होकर बढ़ाया सीवान का मान

The post गांव के बेटे ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास, DSP बन बढ़ाया सीवान का मान, जानिए सफलता का राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top