Hot News

मुहर्रम के जुलूस में खतरा टला! जहरीली गोलियों से हजारों लोगों को मारना चाहता था फैयाज

मुंबई के बायकुला इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध गोलियां बांटते हुए पकड़ा गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बात की. उन्होंने बताया कि जब उससे पूछताछ की गई तो उसने दावा किया कि ये पेन किलर की गोलियां हैं. हालांकि, एक व्यक्ति ने गोली खाई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी तथा बेचैनी होने लगी. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत गोलियों को बांटने वाले को रोका और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

वहीं एनडीटीवी ने मामले को लेकर एक समाचार प्रकाशित की है. इसमें बताया गया है कि पुलिस ने बायकुला इलाके में फैयाज प्रेमजी नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया. उसपर मुहर्रम जुलूस के दौरान लोगों के बीच जहरीली गोलियां बांटने का आरोप है. अधिकारियों के मुताबिक, इन गोलियों को खाने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी.

हजारों लोग थे फैयाज प्रेमजी के निशाने पर

जांच में सामने आया है कि इन कैप्सूल में कथित तौर पर जिंक फॉस्फाइड नामक बेहद जहरीला कैमिकल था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा में किया जाता है. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान फैयाज प्रेमजी ने दावा किया कि वह उस दिन हजारों लोगों को जहर देकर नुकसान पहुंचाना चाहता था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और कैप्सूल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें : लावालौंग में 72 बरसों से हिंदू परिवार मना रहा मोहर्रम, हर साल निकालता है जुलूस

अदालत ने शनिवार (27 जून) रात आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इस दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के पीछे की मंशा, जहरीले पदार्थ का सोर्स और साजिश के अन्य पहलुओं की जांच करेगी. इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

क्या कहकर लोगों को गोलियां बांट रहा था फैयाज

पुलिस के मुताबिक, फैयाज प्रेमजी को रे रोड स्थित रहमताबाद कब्रिस्तान के पास अशूरा जुलूस में शामिल लोगों के बीच कथित तौर पर गोलियां बांटते हुए पकड़ा गया. भीड़ का फायदा उठाकर वह इन गोलियों को पेन किलर और इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा बताकर लोगों को दे रहा था.

The post मुहर्रम के जुलूस में खतरा टला! जहरीली गोलियों से हजारों लोगों को मारना चाहता था फैयाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top