Hot News

मैक्सिको की जीत का जश्न बना मातम, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान 2 फैंस की मौत

Mexico City Stampede: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर पर मैक्सिको की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब मेक्सिको सिटी में भारी भीड़ के बीच दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों में 44 वर्षीय एक पुरुष और 19 वर्षीय एक स्त्री शामिल हैं.

यह हादसा मेक्सिको सिटी के प्रसिद्ध एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस स्मारक के पास हैम्बर्गो और लैंकेस्टर सड़कों के चौराहे पर हुआ, जहां हजारों फुटबॉल फैंस टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों को बचाने के लिए मौके पर ही उन्नत चिकित्सा सहायता और सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

40 साल बाद मिली नॉकआउट जीत

मैक्सिको ने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बनाई. यह 1986 के बाद वर्ल्ड कप नॉकआउट चरण में मैक्सिको की पहली जीत है. साथ ही टीम ने नॉकआउट मुकाबलों में लगातार आठ हार के सिलसिले को भी खत्म किया.

मैच में छाए रहे क्विनोनेस और जिमेनेज

खराब मौसम के कारण एक घंटे की देरी से शुरू हुए मुकाबले में मैक्सिको ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. जूलियन क्विनोनेस ने पहले हाफ में टीम को बढ़त दिलाई, जबकि अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने दूसरा गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी. दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मैक्सिको की मजबूत डिफेंस के सामने उसे सफलता नहीं मिली. इंजरी टाइम में इक्वाडोर के डिफेंडर पिएरो हिंकापिए को रेड कार्ड भी मिला.

दो खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में 17 साल 259 दिन के गिल्बर्टो मोरा ने इतिहास रच दिया. वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में शुरुआत करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने. इस सूची में उनसे आगे सिर्फ ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले हैं.

राउल जिमेनेज बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

वहीं राउल जिमेनेज 35 साल 56 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज मैक्सिकन खिलाड़ी बन गए. वह नॉकआउट चरण में गोल करने वाले 30 वर्ष से अधिक उम्र के पहले मैक्सिकन फुटबॉलर भी बने हैं. अब मैक्सिको का सामना राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड और डीआर कांगो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.

यह भी पढ़ें: पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद डच टीम के कोच रोनाल्ड कोमैन ने छोड़ा पद

The post मैक्सिको की जीत का जश्न बना मातम, वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के दौरान 2 फैंस की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top