Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. 26 जून को रिलीज हुई मूवी ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
Welcome to the Jungle Day 6 Collection: छठे दिन वेलकम टू द जंगल ने की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी. मूवी ने 9,850 शोज से 6.00 करोड़ नेट की कमाई अपने नाम की. अब तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 87.50 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 104.25 करोड़ तक पहुंच चुका है.

Why Sanjay Dutt Quit Welcome To The Jungle: संजय दत्त ने क्यों छोड़ी थी वेलकम टू द जंगल
अहमद खान ने बताया कि वेलकम टू द जंगल में संजय दत्त भी थे, लेकिन लास्ट मिनट पर उन्होंने फिल्म छोड़नी पड़ी. अहमद खान ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “संजू बाबा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वो फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे. फिल्म में उनके कई दोस्त थे, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार. वो बहुत खुश थे. हमने उनके साथ फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया, लेकिन उनकी डेट्स में दिक्कत आ गई. उन्हें अमेरिका जाना था और मैं इतने सारे कलाकारों की डेट्स आगे-पीछे नहीं कर सकता था.”
Welcome to the Jungle Star Cast: वेलकम टू द जंगल में ये स्टार्स हैं मौजूद
‘वेलकम टू द जंगल‘ में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स है.
यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle के असली बजट से डायरेक्टर ने उठाया पर्दा, ‘वेलकम 4’ पर बोले- जॉन अब्राहम भी दिख सकते हैं
यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle: 22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह आज भी नहीं बदले
The post हिट या मिस… अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

