Hot News

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन आया सामने, 3 और परीक्षा माफियाओं की तलाश, हाजीपुर से एक हिरासत में

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है. जांच में पटना, वैशाली और समस्तीपुर के तीन और कथित परीक्षा माफियाओं के नाम सामने आए हैं. महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने इनकी जानकारी बिहार एसटीएफ को दी है. दोनों एजेंसियां संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

हाजीपुर से सोनू हिरासत में, पूछताछ जारी

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने हाजीपुर से सोनू नाम के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को अपनी कार उपलब्ध कराकर बिहार से बाहर भागने में मदद की. इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर के किराये के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

बिजेंद्र गुप्ता और कपिल दहिया की तलाश तेज

महाराष्ट्र पुलिस और बिहार एसटीएफ मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता और हरियाणा निवासी कपिल दहिया की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. पटना के साथ-साथ वैशाली और समस्तीपुर में भी संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. बिहार पुलिस भी दानापुर थाने में दर्ज एक मामले में बिजेंद्र गुप्ता की तलाश कर रही है.

इन्हें भी पढ़ें-महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बेटी के बर्थडे से पहले घर पहुंची पुलिस, परीक्षा माफिया फरार, पत्नी गिरफ्तार

परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी की फाइल फोटो

आगरा से महाराष्ट्र तक कैसे पहुंचा प्रश्न पत्र

जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की टीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में छापे गए थे. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें वाशिम, जालना और लातूर के परीक्षा केंद्रों तक भेजा गया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्न पत्र प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुए या फिर परिवहन के दौरान किसी स्तर पर उन्हें बाहर निकाला गया.

पहले तीन आरोपी गिरफ्तार, फिर सामने आया मास्टरमाइंड का नाम

27 जून को ठाणे पुलिस ने पटना निवासी राजीव शाह, आकाश और हरियाणा निवासी धीरज को भिवंडी के कोंगांव स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था. इनके पास से टीईटी परीक्षा के चार सेट प्रश्न पत्र बरामद हुए थे. पूछताछ के दौरान समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता और हरियाणा के कपिल दहिया का नाम सामने आया, जिसके बाद जांच का दायरा बिहार तक बढ़ गया.

पटना में किराये के फ्लैट में रहता था बिजेंद्र

जांच एजेंसियों के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ पटना के गांधी नगर इलाके में एक चार मंजिला भवन के किराये के फ्लैट में रहता था. स्थानीय लोगों को उसने खुद को कारोबारी बताया था और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहने की बात कहता था.

Maharashtra TET Paper Leak: लुकआउट नोटिस की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि बिजेंद्र गुप्ता और कपिल दहिया देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है. जांच एजेंसियां इनके खिलाफ संगठित अपराध से जुड़े कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई पर विचार कर रही हैं.

ALSO READ: पटना को मिली 200 करोड़ की बड़ी सौगात, म्युनिसिपल बॉन्ड को मंजूरी, अब हाईटेक बनेगी राजधानी

The post महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन आया सामने, 3 और परीक्षा माफियाओं की तलाश, हाजीपुर से एक हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top