Hot News

आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?

Alpha Cast Fees: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म इस यूनिवर्स की पहली फीमेल-ड्रिवन एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. उनके साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं. शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया- शरवरी ने कितनी फीस ली, यहां जानिए.

Alpha Cast Fees: ‘अल्फा’ के लिए आलिया भट्ट ने कितना किया चार्ज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘अल्फा’ की कास्ट को अलग-अलग मॉडल पर पेमेंट किया गया है. आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया है, यानी उन्होंने कम बेस फीस ली है और प्रॉफिट से हिस्सा मिलेगा. शरवरी को लगभग 3 करोड़ रुपये मिले हैं. अनिल कपूर और बॉबी देओल दोनों को करीब 6-6 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

Alpha Runtime: ‘अल्फा’ का रन टाइम

सेंसर बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, फिल्म की कुल लंबाई 140.48 मिनट (2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड) है. फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है, लेकिन मेकर्स को कुछ बदलाव करने पड़े हैं- जिसमें पहले हाफ से एक गाली को हटाया गया है. इसके अलावा हिंसक सीन को थोड़ा कम करने के लिए कहा गया है. इन बदलावों के बाद फिल्म को फाइनल अप्रूवल मिला है.

Alpha Shooting Locations: इन जगहों पर की गई ‘अल्फा’ की शूटिंग

‘अल्फा’ की शूटिंग हिंदुस्तान और विदेश दोनों जगह हुई है. मुंबई के स्टूडियो में इसके एक्शन और फाइट सीक्वेंस शूट किए गए. वहीं कश्मीर के सोनमर्ग और पहलगाम में इसके इमोशनल और आउटडोर हिस्से फिल्माए गए हैं. इसके अलावा स्कॉटलैंड और पोलैंड इंटरनेशनल लोकेशंस ने फिल्म को ग्लोबल टच दिया है.

यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब

The post आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top