Monsoon : दक्षिण-पश्चिम मानसून बृहस्पतिवार को दिल्ली में पहुंच गया. मानसून की दस्तक से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. इस बार दिल्ली में मानसून ने लगभग 5 दिन देर से दस्तक दी है. आमतौर पर 27 जून तक दिल्ली में मानसून की एंट्री हो जाती है.
2021 के बाद पहली बार मानसून जुलाई में पहुंचा दिल्ली
हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 2021 के बाद यह पहली बार है जब मानसून ने जुलाई में दस्तक दी है. 2021 में मानसून 13 जुलाई को यहां पहुंचा था.पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 में 29 जून, 2024 में 28 जून, 2023 में 25 जून और 2022 में 30 जून को दिल्ली पहुंचा था.
STORY | Monsoon arrives in Delhi
The Southwest Monsoon arrived in Delhi on Thursday, five days after its normal onset date of June 27, bringing widespread rain to several parts of the city.
The India Meteorological Department (IMD) said it is for the first time since 2021 that… https://t.co/tcCE1SLJhs
— Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2026
गरज के साथ बारिश का अनुमान
आईएमडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है और कहा है कि इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. सुबह के समय राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई और दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.
बारिश की वजह से गिरा पारा
दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ ही आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है. आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
ये भी पढ़ें : राम मंदिर चंदा चोरी : VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा-चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं, हम जिम्मेदार नहीं
The post दिल्ली में मानसून की पहली बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

