Hot News

रोबोट डॉग विवाद के बाद गलगोटिया का कमबैक, 16 स्टूडेंट्स कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के लिए सेलेक्ट

Galgotias University Comeback: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 16 छात्रों का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के गर्टन कॉलेज में होने वाले दो हफ्ते के ग्रेजुएट समर प्रोग्राम के लिए हुआ है. इन सभी छात्रों का पूरा खर्च यूनिवर्सिटी उठाएगी. इससे छात्रों को बिना आर्थिक चिंता के दुनिया की नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा.

Galgotias University Comeback: क्या है रोबोट डॉग विवाद?

इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपने स्टॉल पर एक रोबोट डॉग (Galgotias University) दिखाया था. दावा किया गया कि यह यूनिवर्सिटी का अपना इनोवेशन है. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टेक एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह चीन की कंपनी Unitree का Go2 रोबोट है, जो पहले से बाजार में बिक रहा है.

इसके बाद मामला तेजी से फैल गया और यूनिवर्सिटी को समिट से अपना स्टॉल हटाना पड़ा. इस घटना को लेकर काफी बहस हुई. अब यूनिवर्सिटी अपने छात्रों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के जरिए नई पहचान बना रही है.

कैंब्रिज में मिलेगा सीखने का मौका

सेलेक्टेड स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के गर्टन कॉलेज में दो हफ्ते तक पढ़ाई और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. यहां उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन, स्टार्टअप, बिजनेस, लीडरशिप और कम्युनिकेशन जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी.

गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) के स्टूडेंट्स इस साल कई बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी पहचान बना चुके हैं. हांगकांग में हुए EDVentures 2026 में यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप Project TACTO को AWS Championship Award मिला था.

Galgotias University में प्लेसमेंट और ग्लोबल एक्सपोजर पर जोर

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, AI, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस, लॉ, मीडिया, डिजाइन और हेल्थ साइंस समेत कई विषयों की पढ़ाई होती है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, साल 2026 में उसके छात्रों को 5,500 से ज्यादा जॉब ऑफर मिले. इसके लिए 1,250 से अधिक कंपनियां कैंपस पहुंचीं.

यूनिवर्सिटी की Apple, Intel, Infosys, Cisco, Capgemini, Salesforce, Tata Technologies और L&T EduTech जैसी बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी है. कैंब्रिज समर प्रोग्राम में 16 छात्रों का चयन इस बात का संकेत है कि यूनिवर्सिटी अब अपने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर देने पर लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: AI इंपैक्ट समिट: ‘चीनी रोबो डॉग’ ने कटवाई नाक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी की गई बाहर, राहुल गांधी का प्रशासन पर तंज

The post रोबोट डॉग विवाद के बाद गलगोटिया का कमबैक, 16 स्टूडेंट्स कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के लिए सेलेक्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top