Hot News

राम मंदिर दान चोरी विवाद में चंपत राय बोले- अयोध्या में सेवा पूरी हुई, कलंक के साथ नहीं रहेंगे

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय का एक बयान ने यूपी की सियासत में भूचाल ला दिया हैं. चंपत राय ने अपने सहयोगियों से कहा हैं कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो गई है और वह कथित विवादों के “कलंक” के साथ आगे नहीं रहेंगे. सूत्रों के अनुसार यह बयान उस समय सामने आया है जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर दान में कथित गबन को लेकर जांच तेज है और उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा गठित SIT की रिपोर्ट पर चर्चा की तैयारी हो रही है.

एकांतवास में चंपत राय

‘पीटीआई-भाषा’ के अनुसार, चंपत राय फिलहाल एकांतवास में रह रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि उनके साथ ‘विश्वासघात’ हुआ है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किसकी ओर था. यह जानकारी मीडिया में बृहस्पतिवार को सामने आई. चंपत राय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की वकीलों के एक वर्ग द्वारा मांग की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, चंपत राय और उनके साथ ट्रस्ट में अपने पद से इस्तीफा दे चुके अनिल मिश्रा का भविष्य छह जुलाई को अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में दो-तिहाई बहुमत से तय होने की संभावना है.

आरएसएस की रिपोर्ट तैयार, शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया फीडबैक

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण से उपजे हालात को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी सक्रिय हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने लगभग एक सप्ताह तक अयोध्या में प्रवास कर पूरे घटनाक्रम का फीडबैक लिया और इस दौरान उन्होंने साधु-संतों, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों तथा राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न पक्षों से बातचीत कर स्थिति का आकलन किया. बताया जा रहा है कि इसी आधार पर तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट संघ के शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है.

संघ ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा था अयोध्या

सूत्रों के अनुसार, संघ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को अयोध्या भेजा था, जिनका आधिकारिक दौरा संघ के एक वर्ग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बताया गया, लेकिन प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न स्तरों पर लोगों से मुलाकात कर फीडबैक भी जुटाया और संत समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों, रामभक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों तथा मंदिर व्यवस्था से जुड़े जानकारों से अलग-अलग बातचीत कर उनके द्वारा जानकारी जुटाई गयी.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर भर्ती पर उठे सवाल, 125 नौकरियों के बदले रिश्वत लेने के आरोपों की जांच तेज

The post राम मंदिर दान चोरी विवाद में चंपत राय बोले- अयोध्या में सेवा पूरी हुई, कलंक के साथ नहीं रहेंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top