Hot News

20 मिनट में 3 गोल कर मिस्र को किया बाहर, 2-0 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में अर्जेंटीना ने एक यादगार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. एक समय 67वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ रही लियोनेल मेसी की टीम ने मैच के आखिरी 11 मिनट में तीन गोल दागकर जीत अपने नाम कर ली.

मिस्र ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक स्पोर्ट्स दिखाया. 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने शानदार हेडर के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद अर्जेंटीना को 21वें मिनट में बराबरी का सुनहरा मौका मिला, लेकिन कप्तान लियोनेल मेसी पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके.

67वें मिनट में मिस्त्र ने दागा था दूसरा गोल

पहले हाफ में बढ़त बनाए रखने के बाद मिस्र ने दूसरे हाफ में भी दबाव बनाए रखा. 67वें मिनट में मोस्तफा जिको ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. इस गोल के बाद ऐसा लगने लगा कि मिस्र टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करने की ओर बढ़ रहा है.

79वें मिनट में अर्जेंटीना ने की वापसी

हालांकि अर्जेंटीना ने हार नहीं मानी. 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने गोल कर टीम की वापसी की उम्मीद जगाई. इसके महज चार मिनट बाद 83वें मिनट में मेसी ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और मुकाबले में नया रोमांच भर दिया.

इंजरी टाइम में अर्जेंटीना ने बढ़ाई बढ़त

जब मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, तभी इंजरी टाइम में अर्जेंटीना ने निर्णायक वार किया. 90+2वें मिनट में एंजो फर्नांडीज ने शानदार गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की बढ़त दिला दी. यह गोल मैच का निर्णायक पल साबित हुआ और इसके साथ ही मिस्र की विश्व कप यात्रा समाप्त हो गई.

आखिरी मिनट में असंभव को अर्जेंटीना ने संभव बनाया

अर्जेंटीना ने आखिरी क्षणों में शानदार जज्बा दिखाते हुए असंभव लग रही जीत को संभव बनाया. अब मेसी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसकी नजरें विश्व कप खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होंगी.

यह भी पढ़ें: VIDEO: मेसी की आंखों के सामने हुआ स्पोर्ट्सा, यासिर इब्राहिम के दमदार हेडर से अर्जेंटीना को करारा झटका

The post 20 मिनट में 3 गोल कर मिस्र को किया बाहर, 2-0 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top