Hot News

July 7, 2026

समस्तीपुर

सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। बिहार प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सहयोग शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह ने उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत स्थित सहयोग शिविर एवं मालती पंचायत स्थित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न प्रशासनी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराया जाए। बेलारी पंचायत स्थित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने कुल 07 प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इनमें 04 जन्म प्रमाण-पत्र, 02 मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं 01 आवासीय प्रमाण-पत्र शामिल हैं। जन्म प्रमाण-पत्र के अंतर्गत शुभ कुमार, भत्या झा, नक्ष राज एवं आराध्या कुमारी के अभिभावकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं महेश सिंह एवं रामप्रीत पासवान के परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इसके अतिरिक्त आरटीपीएस के माध्यम से रामनाथ राम को आवासीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार मालती पंचायत स्थित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने कुल 04 प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इनमें 03 जन्म प्रमाण-पत्र एवं 01 मृत्यु प्रमाण-पत्र शामिल हैं। शाहीन प्रवीण, छोटेलाल सिंह एवं मोहम्मद परवेज के अभिभावकों को जन्म प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि विनोद कुमार सिंह के परिजनों को मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविरों में आवेदन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंह सराय श्री किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: औरंगाबाद का टॉप-10 वांटेड अपराधी प्रिंस कुमार सहयोगी समेत पटना से गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने औरंगाबाद जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कुख्यात प्रिंस कुमार को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से 26.50 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. The post बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: औरंगाबाद का टॉप-10 वांटेड अपराधी प्रिंस कुमार सहयोगी समेत पटना से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो आया सामने; मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

केरल के वायनाड में एक भीषण भूस्खलन का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. पहाड़ी से गिरे मलबे ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक बस भी नदी में बह गई. इंजीनियरों और सुरक्षाकर्मियों के फंसे होने की आशंका है. The post वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो आया सामने; मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड-9 में सहयोग शिविर आयोजित, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और बिजली-पानी की समस्याओं पर मिले आवेदन

नया विचार न्यूज़ मुसरीघरारी (समस्तीपुर)। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार प्रशासन के निर्देशानुसार मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-9 स्थित काली स्थान परिसर में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, भूमि विवाद सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या-9 के अधिकांश बिजली पोलों पर अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं पछियारी टोला स्थित ब्रह्मस्थान का चापाकल लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने भूमि संबंधी विवादों और अन्य प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई। शिविर में ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए गए। शिविर के दौरान अधिकारियों ने लोगों को बताया कि बिहार प्रशासन के निर्देशानुसार प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। प्रशासन की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और उन्हें प्रशासनी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी द्वारा निर्धारित समय सीमा में आवेदन का निष्पादन नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से लोगों में विश्वास बढ़ा है कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा। शिविर को संबोधित करते हुए मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन पात्र नागरिकों को अब तक किसी योजना का लाभ नहीं मिला है, वे शिविर में आवेदन देकर उसका लाभ उठाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, राशन कार्ड, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड स्तर पर ही करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से प्रशासनी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि निर्धारित 30 दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान होगा। कई लोगों ने कहा कि यदि समयबद्ध कार्रवाई होती है तो आम जनता का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामसागर शाह, तौसीफ आलम, साजिद राजा, नेहा कुमारी, आकाश कुमार, आनंद मोहन, शंभू कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना ₹1.45 लाख पर आया, खरीद लें या अभी करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी सलाह

Gold-Silver Price: अगर आप भी पिछले कई दिनों से सोच रहे हैं कि सोना थोड़ा सस्ता हो जाए, फिर खरीदेंगे, तो आपके लिए अच्छी समाचार है. The post सोना ₹1.45 लाख पर आया, खरीद लें या अभी करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी सलाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट को अनब्लॉक करने का दिया आदेश

Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल को अनब्लॉक करने का आदेश जारी किया है. यह अकाउंट केंद्र प्रशासन के निर्देश पर ब्लॉक किया गया था. कोर्ट ने अभिजीत दिपके की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. The post दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट को अनब्लॉक करने का दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वायनाड में भारी बारिश का कहर, कल्लाडी टनल साइट पर भूस्खलन, डरावना वीडियो आया सामने

केरल के वायनाड में कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे 5 लोग घायल हो गए. भारी बारिश के कारण मलबा खिसकने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. The post वायनाड में भारी बारिश का कहर, कल्लाडी टनल साइट पर भूस्खलन, डरावना वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिया ने ली सोनम रघुवंशी की गलतियों से सीख, रिसर्च कर केतन अग्रवाल की हत्या को दिया अंजाम

Ketan Agrawal Murder Case : केतन अग्रवाल की हत्या से पहले उसकी मंगेतर ने पूरी रिसर्च की थी ताकि कोई गलती ना हो जाए. सोनम रघुवंशी की केस से भी उसने सबक लिया था. The post सिया ने ली सोनम रघुवंशी की गलतियों से सीख, रिसर्च कर केतन अग्रवाल की हत्या को दिया अंजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

17,266 रन, 829 शिकार और तीन ICC ट्रॉफियां… 45 साल के हुए ‘कैप्टन कूल’ BCCI ने दी बधाई

Happy Birthday Dhoni : हिंदुस्तानीय क्रिकेट के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी 45 साल के हो गए हैं. उनके शानदार करियर में 17,266 रन, 829 शिकार और तीन ICC ट्रॉफियां शामिल हैं. The post 17,266 रन, 829 शिकार और तीन ICC ट्रॉफियां… 45 साल के हुए ‘कैप्टन कूल’ BCCI ने दी बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘बिहार में राजनीतिक धमाका’, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- जबरदस्त हलचल मचा दी

Bankipur By Election: पटना के बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने वाला है. इस चुनाव में जन सुराज की तरफ से प्रशांत किशोर खुद प्रत्याशी बने हैं. पीके के चुनाव लड़ने पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी जमकर तारीफ की. एक्स पर उन्होंने लिखा, प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं. The post ‘बिहार में नेतृत्वक धमाका’, प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- जबरदस्त हलचल मचा दी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top