फतुहा. थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जमकर मारपीट कर एक घर में बंद कर दिया. किसी तरह घायल प्रेमी के परिजनों की इस बात की जानकारी हुई तो वह लोग फतुहा के नारायणा बांध पर पहुंच कर 112 की पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को समझा बुझाकर घायल प्रेमी को अपने कब्जे में लेकर फतुहा अस्पताल भर्ती कराया. जहां उसकी स्थित गंभीर बनी ही थी. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे पटना पीएमसीएच भेज दिया है.
घायल युवक सालीमपुर थाना क्षेत्र के शालिमपुर मुसहरी का रहने वाला गुलशन कुमार था, जो अपनी प्रेमिका के फोन करने पर अपने बाइक से फतुहा के नारायणा बांध पहुंचा था. फतुहा पुलिस तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई थी.
पुलिस के लौटते ही पीड़िता के घर पहुंचे दबंगों ने किया जानलेवा हमला
बाढ़. चालीसकुरबा गांव में शिकायत की जांच करने गयी पुलिस टीम के लौटती ही अभियुक्त हथियार लेकर पीड़िता के घर पर आ धमके. और घर के लोगों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. संजना कुमारी ने बताया कि उसकी मां कंचन देवी द्वारा पांच दिन पूर्व बाढ़ थाने में विकास साव सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कराया था. इसको लेकर जांच करने के लिए पुलिस टीम पहुंची. जांच की खानापूर्ति करने के बाद पुलिस टीम बिना अभियुक्त को पकड़े लौट गयी.
इसके बाद अभियुक्त हथियार लेकर संजना के घर पहुंचे और संजना कुमारी, उसकी मां कंचन देवी, बहन सपना कुमारी आदि की पिटाई की. कंचन और सपना को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. संजना ने बताया कि हमलावर पिस्टल लेकर उन्हें धमका रहे थे. उनकी गर्दन भी दबाने की कोशिश की. पुलिस ने विकास साव आदि पर केस दर्ज कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post प्रेमिका से मिलने फतुहा पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई appeared first on Naya Vichar.

