Aamir Khan On Sonam Wangchuk: अगर आपको अब तक लगता था कि ‘3 इडियट्स’ का पॉपुलर किरदार फुनसुख वांगडू सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित था, तो आमिर खान ने इस धारणा को पूरी तरह गलत बता दिया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर एक्टर ओमी वैद्य (चतुर) ने उनका सपोर्ट किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आमिर की चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे. अब आखिरकार आमिर ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक को लेकर आमिर खान ने क्या कहा?
ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में बातचीत के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर आमिर ने कहा, “यह बात सही नहीं है. यह सिर्फ एक गलतफहमी है. जब हम ‘3 इडियट्स’ बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक को जानता भी नहीं था. हाल ही में मैंने चतुर यानी ओमी वैद्य का वीडियो देखा, लेकिन वह इस मामले में गलत हैं. न मैं, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी, हममें से कोई भी उस समय सोनम वांगचुक को नहीं जानता था.”
आमिर बोले- हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं
आमिर खान ने यह भी कहा कि इससे सोनम वांगचुक के काम की अहमियत बिल्कुल कम नहीं होती. उन्होंने कहा कि “सोनम वांगचुक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनका सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि ‘3 इडियट्स’ का किरदार उन्हीं पर आधारित हो.” भूख हड़ताल को लेकर आमिर ने चिंता जताते हुए कहा, “हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं. हम चाहते हैं कि सब कुछ अच्छे तरीके से खत्म हो और वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त करके अपना ध्यान रखें.”
ओमी वैद्य के बयान के बाद बढ़ी थी चर्चा
कुछ दिन पहले ओमी वैद्य, जिन्होंने फिल्म में ‘चतुर’ का किरदार निभाया था ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, “मैं नहीं चाहता कि फुनसुख वांगडू की मौत हो जाए.”
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में 1 दिन का अनशन करेंगे अतुल कुलकर्णी, कहा- दर्द को समझने के लिए जरूरी है कि हम दूसरे के दर्द से जुड़ें
ये भी पढ़ें: ‘जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ देंगे’, जगद्गुरु परमहंस आचार्य के विवादित बयान से बढ़ी हलचल
The post ‘हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं’, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान का रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

