Hot News

आईलाइनर बार-बार हो जाता है खराब ? ये आसान ट्रिक आएगी आपके काम

Easy Eye Makeup Tricks: आंखों का मेकअप चेहरे की खूबसूरती को और निखार देता है. लेकिन हर किसी के लिए आईलाइनर की सीधी लाइन बनाना या बिना फैलाए मस्कारा लगाना आसान नहीं होता है. कई बार आईलाइनर टेढ़ा हो जाता है, तो कभी मस्कारा पलकों की जगह त्वचा पर लग जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी चीजें आपके इस काम को बहुत आसान बना सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे आसान मेकअप हैक्स, जिनकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के सुंदर आई मेकअप कर सकती हैं.

कांटे वाली चम्मच से बनाएं परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर

अगर आपको विंग्ड आईलाइनर बनाना मुश्किल लगता है, तो कांटे वाली चम्मच आपकी मदद कर सकती है. सबसे पहले चेहरा और आंखों के आसपास की जगह साफ कर लें. अब एक साफ कांटे वाली चम्मच लें और उसे आंख के बाहरी हिस्से पर हल्का तिरछा रखें. इसके किनारे को गाइड की तरह इस्तेमाल करते हुए आईलाइनर लगाएं. इससे दोनों आंखों पर एक जैसी और साफ विंग बनाना आसान हो जाता है.

मस्कारा लगाते समय कार्ड का करें इस्तेमाल

मस्कारा लगाते समय कई बार यह पलकों से निकलकर आंखों के ऊपर लग जाता है, जिससे पूरा मेकअप खराब दिखने लगता है. इससे बचने के लिए एक मोटा कार्ड या साफ कागज लें. इसे ऊपरी पलकों के पीछे रखें और फिर आराम से मस्कारा लगाएं. अगर मस्कारा ज्यादा भी लगेगा, तो वह कार्ड पर लगेगा और आपकी त्वचा साफ रहेगी.

चम्मच से करें आसान आई मेकअप

अगर आपको आईशैडो या विंग्ड आईलाइनर सही आकार में लगाना मुश्किल लगता है, तो एक साधारण चम्मच आपके काम आ सकती है. चम्मच के हैंडल को आंख के बाहरी कोने के पास तिरछा रखें और उसके गोल हिस्से को पलकों के ऊपर टिकाएं. अब उसी किनारे को देखकर आईलाइनर या आईशैडो लगाएं. इससे दोनों आंखों का शेप एक जैसा दिखेगा और मेकअप भी ज्यादा साफ नजर आएगा.

इन बातों का भी रखें ध्यान

आई मेकअप करने से पहले हमेशा साफ ब्रश और साफ मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. किसी और का आई मेकअप सामान शेयर करने से बचें. मेकअप करने से पहले हाथ अच्छी तरह धो लें और अगर आंखों में जलन या किसी तरह की परेशानी हो, तो मेकअप करने से बचें. इससे आंखें सुरक्षित रहेंगी और मेकअप भी अच्छा लगेगा.

यह भी पढ़ें: क्लासी लुक चाहिए तो अपनाएं Old Money Fashion, हर उम्र की स्त्रीओं पर लगेगा शानदार

The post आईलाइनर बार-बार हो जाता है खराब ? ये आसान ट्रिक आएगी आपके काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top